मार्च में सबसे ज्यादा बिकीं ये 5 SUV कारें, लिस्ट में Nexon से Venue तक हैं शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 06:20 PM IST

भारत में SUV का बाजार धीरे-धीरे काफी बढ़ रहा है। मस्क्यूलाइन और एग्रेसिव लुक की वजह से युथ में इसका ज्यागदा क्रेज होता है। SUVs अब फैमिली वीकेंड व्हीकल से अब रोजाना इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

मार्च में सबसे ज्यादा बिकीं ये 5 SUV कारें, लिस्ट में Nexon से Venue तक हैं शामिल

भारत में SUV का बाजार धीरे-धीरे काफी बढ़ रहा है। मस्क्यूलाइन और एग्रेसिव लुक की वजह से युथ में इसका ज्यागदा क्रेज होता है। SUVs अब फैमिली वीकेंड व्हीकल से अब रोजाना इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों में शामिल हो गए हैं। फिलहाल हम यहां आपको उन टॉप 5 SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मार्च में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। 

Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। कंपनी ने पिछले साल मार्च में इसके 8,683 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, इस बार मार्च में 65 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ Tata Nexon के 14,315 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आपको बता दें ये मार्च 2022 में सबसे ज्यादा बिकीं कारों की लिस्ट में भी चौथे नंबर पर शामिल है। 

Maruti Suzuki Vitara Brezza

विटारा ब्रेज़ा लिस्ट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। पिछले साल मार्च में इसके 11,274 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस बार मार्च में 10 प्रतिशत ग्रोथ के साथ 12,439 यूनिट्स कंपनी ने सेल किए हैं। 

Hyundai Creta

अपनी लॉन्च के बाद से ही क्रेटा एक सफल कार रही है। इस लिस्ट में क्रेटा ने तीसरा पोजिशन हासिल किया है। पिछले साल मार्च में इसके 12,640 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, इस बार इसकी सेल में 17 प्रतिशत की गिरावट है। इस बार मार्च में इसके 10,532 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

Tata Punch

इस SUV को पिछले साल भारत में अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के साथ ही इस कार ने सुर्खियां बटोर ली थी। इस बार मार्च में इस SUV का जलवा कायम रहा और इसने लिस्ट में चौथी पोजिशन हासिल की है। पिछले महीने इस SUV के 9,592 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

Hyundai Venue

इस लिस्ट में पांचवां नाम Hyundai Venue का है। इस कार की सेल ने इस साल मार्च में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी है। पिछले साल मार्च में इसके 10,722 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, इसका बार इसके 9,220 यूनिट्स की बिक्री हुई है। 

End of Article