नई इलेक्ट्रिक Mahindra XUV400 से उठा पर्दा, एक बार चार्ज होने पर 456 किमी चलेगी गाड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 12:05 PM IST

Mahindra & Mahindra: वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की डोमेस्टिक मार्केट में यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त 2022 में 87 फीसदी बढ़ी और 29,852 इकाई पर पहुंच गई।

नई इलेक्ट्रिक Mahindra XUV400 से उठा पर्दा, एक बार चार्ज होने पर 456 किमी चलेगी गाड़ी
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कारें पेश करके पहले ही भौकाल मचा रखा है। अब महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एक्सयूवी-400 (Mahindra XUV400) से पर्दा उठा दिया है। अगस्त में ही आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ऐलान कर दिया था कि कंपनी इस एक्सयूवी को सितंबर के महीने में लॉन्च करेगी, तब से इस गाड़ी का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

एक बार चार्ज होने पर 456 किमी चलेगी गाड़ी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वह अगले साल की शुरुआत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी (एसयूवी) वाहन एक्सयूवी400 उतारेगी। कंपनी ने पांच सीट वाले एक्सयूवी400 का वैश्विक स्तर पर अनावरण करने के साथ ही दावा किया कि यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज होने पर 456 किलोमीटर तक चल सकता है। कंपनी ने इसके 8.3 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेने का दावा भी किया।

इस संदर्भ में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक (वाहन एवं कृषि क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने इस इलेक्ट्रिक वाहन के अनावरण कार्यक्रम में कहा कि बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए खासकर एसयूवी क्षेत्र में अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे शोध से संकेत मिलता है कि 25 फीसदी एसयूवी मालिक अपनी अगली कार के रूप में एक इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदना चाहते हैं। ऐसे में यहां एक बड़ा मौका मौजूद है।'

टाटा की नेक्सॉन है सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV
वर्तमान में घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी श्रेणी में केवल कुछ ही मॉडल मौजूद हैं, जिनमें टाटा मोटर्स की नेक्सॉन सबसे अधिक बिकने वाली कार है।
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

End of Article