फरवरी के महीने में Honda की कारों पर उठाएं बंपर छूट का फायदा, जानें ऑफर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 08:10 PM IST

Honda Cars India फरवरी के महीने में अपनी कारों पर डिस्काउंट्स और बेनिफिट्स दे रहा है। जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें Jazz, Amaze, WR-V, 4th Gen City और 5th Gen City शामिल हैं। इस महीने ग्राहक 35,596 रुपये तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं।

फरवरी के महीने में Honda की कारों पर उठाएं बंपर छूट का फायदा, जानें ऑफर्स

Honda Cars India फरवरी के महीने में अपनी कारों पर डिस्काउंट्स और बेनिफिट्स दे रहा है। जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें Jazz, Amaze, WR-V, 4th Gen City और 5th Gen City शामिल हैं। इस महीने ग्राहक 35,596 रुपये तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। 

इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट्स शामिल हैं। DriveSpark की रिपोर्ट के मुताबिक सभी ऑफर्स और डिस्काउंट्स 1 फरवरी से 28 फरवरी 2022 तक खरीदी गई कारों पर लागू होंगे। 

Honda Jazz

इस प्रीमियम हैचबैक कार पर फरवरी के महीने में 33,158 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। ग्राहक 10,000 रुपये तक के कैश बोनस या 12,158 रुपये तक के एक्सेसरीज के बीच सेलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही ग्राहक दूसरे ऑफर्स जैसे- 12,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट बोनस का लाभ उठा सकते हैं। 

Honda Amaze

इस कार को 15,000 रुपये तक के मैक्जिमम बेनिफिट्स के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसमें 5,000 रुपये लॉयल्टी बोनस, 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ये ऑफर कार के सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा। 

Honda WR-V

इस कार के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 26,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसमें 17,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हालांकि, कार के डीजल वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 

Honda City (4th Generation)

इस कार पर ग्राहक फरवरी के महीने में 20,000 रुपये तक के बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं। इसमें 7,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल होगा। 

Honda City (5th Generation) 

फरवरी के महीने में ग्राहक इस कार पर 35,596 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहक 10,000 रुपये तक के कैश बोनस या 10,596 रुपये तक की एक्सेसरीज के बीच सेलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही ग्राहक दूसरे ऑफर्स जैसे- 12,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस और 8,000 रुपये तक के कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 

End of Article