Hero के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए लाइसेंस की नहीं होगी जरूरत, जानें कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 08:10 PM IST

Hero Electric ने भारत में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्कूटर Hero Eddy को पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,000 रुपये रखी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये एक ऐसा प्रोडक्ट है जो टेक्नोलॉजी और आराम दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Hero के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए लाइसेंस की नहीं होगी जरूरत, जानें कीमत

Hero Electric ने भारत में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्कूटर Hero Eddy को पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,000 रुपये रखी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये एक ऐसा प्रोडक्ट है जो टेक्नोलॉजी और आराम दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ताकी लोग कॉफी शॉप जाना हो या जिम अपनी  आसपास की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। 

कंपनी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो आसपास जाने के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। फिलहाल स्कूटर की रेंज नहीं बताई गई है। हालांकि, उम्मीद है कि ये फुल चार्ज में 50-80km तक चल जाएगी। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फाइंड माय बाइक, ई-लॉक, लार्ज बूट स्पेस, फॉलो मी हेडलैम्प्स और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे येलो और लाइट ब्लू शेड वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। चूंकि, ये एक लो-स्पीड व्हीकल है इसलिए इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। 

कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लुधियाना में है और कंपनी बड़ी रेंज में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ग्राहकों को ऑफर करती है। Hero Electric के पास देशभर में 750 से ज्यादा सेल्स और सर्विस आउटलेट्स हैं। 

इस प्रोडक्ट के बारे में Hero Electric के MD नवीन मुंजल ने कहा है कि हम Hero Eddy की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। इसमें स्मार्ट फीचर्स के साथ स्टाइलिश लुक भी दिया गया है। इस प्रोडक्ट को कार्बन फ्री फ्यूचर को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
 

End of Article