ऑटो न्यूज़

Aprilia Tuono 457 Special Edition 3.99 लाख रुपये में लॉन्च, जानिए ऐसा क्या है इस बाइक में खास

Aprilia ने Aprilia Tuono 457 Special Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडिशन के साथ बाइक के राइडिंग कम्फर्ट, एर्गोनॉमिक्स और सस्पेंशन को बेहतर बनाने पर काम किया है।

Image

Aprilia Tuono 457 Special Edition

Aprilia ने अपने ग्राहकों के लिए Aprilia Tuono 457 Special Edition को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इस स्पेशल एडिशन में इंजन को नहीं, बल्कि राइडिंग कम्फर्ट, एर्गोनॉमिक्स और सस्पेंशन को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। इसके अलावा, बाइक को दो नए रेट्रो-इंस्पायर्ड कलर में पेश किया गया है, जो 2006 की Tuono 1000R से इंस्पायर्ड हैं। अच्छी बात ये है कि Aprilia Tuono 457 Special Edition की बुकिंग देशभर की Aprilia डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।

कम्फर्ट और राइडिंग पोजिशन पर दिया गया खास ध्यान

Aprilia Tuono 457 Special Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसकी एर्गोनॉमिक्स में किया गया है। कंपनी ने इसमें पहले से ऊंचा हैंडलबार दिया है, जिससे राइडर को अधिक सीधी और आरामदायक बैठने की स्थिति मिलती है। लंबी दूरी के ट्रैवल के लिए यह बदलाव बेहद खास माना जा रहा है। इसके अलावा, बाइक में एडजस्टेबल फ्रंट ब्रेक लीवर भी दिया गया है। इसकी मदद से राइडर अपनी उंगलियों की लंबाई और सुविधा के अनुसार ब्रेक लीवर की पोजिशन सेट कर सकता है। कंपनी ने सीट को भी नया रूप दिया है और इसमें हाई-रेजिलिएंस फोम का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक बेहतर आराम प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

सस्पेंशन को भी किया गया अपग्रेड

स्पेशल एडिशन में सस्पेंशन सेटअप को भी री-कैलिब्रेट किया गया है। बाइक में अब सॉफ्टर शुरुआती स्ट्रोक दिया गया है, जिससे खराब सड़कों, गड्ढों और स्पीड ब्रेकर्स पर बेहतर आराम मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कंप्रेशन डैम्पिंग में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे राइड क्वालिटी पहले से ज्यादा संतुलित और स्मूद हो सकती है।

नए कलर और आकर्षक लुक

डिजाइन फ्रंट पर Aprilia ने इस स्पेशल एडिशन को दो नए रंग विकल्पों Mamba Black और Puma Grey में पेश किया है। इसके अलावा बाइक में स्मोक्ड फ्लाईस्क्रीन भी दिया गया है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और निखारता है।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

जो ग्राहक यह सोच रहे हैं कि स्पेशल एडिशन के साथ अधिक पावर भी मिलेगी, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में वही 457cc पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगभग 47.6 bhp की पावर और 43.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

फीचर्स और ऑप्शनल एक्सेसरीज

बाइक में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फुल-LED लाइटिंग और इम्मोबिलाइजर युक्त इग्निशन सिस्टम जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलते हैं। वहीं ग्राहक चाहें तो बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) और USB चार्जर जैसी अतिरिक्त एक्सेसरीज भी चुन सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article