ऑटो न्यूज़

ट्रैफिक ई-चालान पर 50% की छूट, 12 दिसंबर तक ही है मौका

50% discount on unpaid traffic e-challans: सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सभी अनपेड ई-चालानों पर 50% की छूट दी जाएगी। जो लोग अब तक भारी जुर्माने के कारण चालान भरने से बच रहे थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कम राशि में चालान क्लियर करने का यह मौका हाथ से न जाने दें!

Image

50% discount on unpaid traffic e-challans/Photo-Paytm

यदि आपकी गाड़ी के भी कई सारे चालान कट चुके हैं तो आपके पास भुगतान करने का शानदार मौका है। कर्नाटक सरकार ने बकाया ट्रैफिक ई-चालानों पर बड़ी राहत देने की घोषणा की है। सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलिस विभाग द्वारा जारी सभी अनपेड ई-चालानों पर 50% की छूट दी जाएगी।

यह सुविधा 21 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी। इससे पहले भी राज्य सरकार ने 23 अगस्त से 12 सितंबर के बीच पेंडिंग ट्रैफिक फाइनों पर आधे भुगतान की सुविधा दी थी।

सरकार के आदेश के मुताबिक, जिन वाहन मालिकों के चालान बकाया हैं, वे अब कुल जुर्माने का सिर्फ 50% भुगतान कर अपनी देनदारी निपटा सकते हैं। सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में वर्षों से लंबित ई-चालानों की संख्या में बड़ी कमी आएगी।

कैसे देखें और जमा करें अपना बकाया चालान?

  • KSP App (कर्नाटक स्टेट पुलिस)
  • ASTraM App (बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस)
  • नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में जाकर
  • ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर पर
  • Karnataka One / Bangalore One वेबसाइट्स के माध्यम से
बस अपना वाहन नंबर डालकर चालान देखें और तुरंत भुगतान करें। जो लोग अब तक भारी जुर्माने के कारण चालान भरने से बच रहे थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कम राशि में चालान क्लियर करने का यह मौका हाथ से न जाने दें!
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article