2026 टाटा टिगोर फेसलिफ्ट: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नई टियागो को लॉन्च किया है। टियागो के बाद अब इस कार की सिबलिंग टिगोर को भी फेसलिफ्ट ट्रीटमेंट मिलने जा रहा है। यानी देश की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor को जल्द बड़ा अपडेट मिलने वाला है। दरअसल, हाल ही में 2026 Tata Tigor Facelift का डिजाइन पेटेंट सामने आया है, जिससे इसके नए लुक की कई अहम जानकारियां मिली हैं। यह अपडेटेड मॉडल मौजूदा Tigor की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ सकता है।
बदल जाएगा फ्रंट डिजाइन?
नई Tigor Facelift में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलेगा, जो कि बहुत हद तक नई टियागो से मिलता-जुलता है। पेटेंट इमेज के अनुसार कार में नया फ्रंट बंपर दिया जाएगा, जिसमें ज्यादा शार्प और एंगुलर डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके साथ हेडलैंप्स और फ्रंट ग्रिल का लेआउट भी अपडेट किया गया है, जिससे कार का फ्रंट पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है।
टाटा टिगोर फेसलिफ्ट: साइड और रियर डिजाइन में भी बदलाव
पेटेंट इमेज से पता चलता है कि नई Tigor के साइड प्रोफाइल में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं पीछे की तरफ रियर बंपर और टेललैंप्स के डिजाइन में भी कुछ अपडेट देखने को मिल सकते हैं, जिससे कार को फ्रेश लुक मिलेगा।
केबिन में मिल सकते हैं नए फीचर्स
हालांकि पेटेंट इमेज में इंटीरियर की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नई Tigor Facelift में कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और नए केबिन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।
इंजन में बड़े बदलाव की संभावना कम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई Tata Tigor Facelift में मैकेनिकल बदलाव सीमित रह सकते हैं। यानी कार मौजूदा इंजन सेटअप के साथ ही आ सकती है। कंपनी का फोकस इस बार डिजाइन और फीचर अपडेट पर ज्यादा दिखाई देता है।
टाटा टिगोर फेसलिफ्ट लॉन्च डेट?
उम्मीद की जा रही है कि अपडेटेड Tigor को इस साल के अंत तक पेट्रोल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों रूपों में लॉन्च किया जा सकता है। 30 जून को Tata Sierra EV के लॉन्च के बाद ही अपडेटेड Tigor के लॉन्च की जानकारी सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, यह फेसलिफ्ट Tata Motors के लिए काफी अहम साबित हो सकती है, क्योंकि सेडान सेगमेंट में बिक्री लगातार घट रही है और ग्राहक तेजी से SUVs की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में नया डिजाइन और अपडेट्स Tigor को बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
