ऑटो न्यूज़

2025 Bajaj Pulsar RS200 लॉन्च से पहले हुई लीक, दिखने में काफी आकर्षक है बाइक

2025 Bajaj Pulsar RS200: संभवतः भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च से पहले ही इस मोटरसाइकिल को बिना किसी स्टिकर के देखा गया है। इंटरनेट पर इस बाइक की साफ झलक दिखी है जिसमें नया टेल लाइट और पल्सर एनएस400जेड वाला एलसीडी डैश भी नजर आया है।

Image

अपडेट्स के बदले कंपनी नई पल्सर आरएस200 की कीमत में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अपडेटेड बजाज पल्सर आरएस200 दिखी
  • ऑटो एक्सपो 2025 में लॉन्च की संभावना
  • दिखने में पहले से आकर्षक है नई बाइक

2025 Bajaj Pulsar RS200: बजाज ऑटो ने भारतीय मार्केट में बहुत जल्द अपडेटेड पल्सर आरएस200 लॉन्च की तैयारियां पूरी कर ली हैं। संभवतः भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च से पहले ही इस मोटरसाइकिल को बिना किसी स्टिकर के देखा गया है। इंटरनेट पर इस बाइक की साफ झलक दिखी है जिसमें नया टेल लाइट और पल्सर एनएस400जेड वाला एलसीडी डैश भी नजर आया है। अपडेट्स के बदले कंपनी नई पल्सर आरएस200 की कीमत में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है। इसे देखकर समझ आता है कि सभी बदलाव कॉस्मैटिक हैं और तकनीक में कोई नयापन देखने को नहीं मिलेगा।

लुक से सबका ध्यान खींचेगी

2025 बजाज पल्सर आरएस200 का लुक ताजा हो गया है और ये पहले से ज्यादा आकर्षक लग रही है। दूसरी डिजाइन का टेललैंप अब दो अलग पॉड्स के साथ आया है। इनमें से दोनों तरफ के इंडिकेटर्स भी पॉड्स से ही जुड़े हुए हैं। इसके अलावा नया कलर एलसीडी आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है, इसकी मदद से कॉल और एसएमएस अलर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और अन्य कई फीचर्स डिस्प्ले होते हैं। अनुमान है कि दमदार पल्सर बाइक्स की तरह इसमें भी कई राइडिंग मोड्स दिए जाएंगे।

नए रंगों में होगी उपलब्ध

बजाज ऑटो नई पल्सर आरएस200 बाइक के साथ कुछ नए रंग भी पेश कर सकती है। बाकी मैकेनिकल बदलाव मिलने की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि करीब 1 दशक से भारत में पल्सर आरएस200 बेची जा रही है और तब से लेकर अब तक इसमें कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ एक बार बाइक में बड़ा तकनीक बदलाव किया गया था जब वो करना अनिवार्य हो गया था, तब बजाज ऑटो ने इसे बीएस6 इंजन दिया था। बावजूद इसके देश में इसे काफी पसंद किया जाता है। इसकी मौजूदा एक्सशोरूम कीमत 1.74 लाख रुपये है और अपडेटेड मॉडल इससे कुछ महंगा हो सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article