ऑटो न्यूज़

2024 Porsche Panamera भारत में लॉन्च, 1.69 करोड़ रुपये कीमत में तूफानी रफ्तार

2024 Porsche Panamera Launched In India: पॉर्श इंडिया ने नई पैनामेरा लग्जरी स्पोर्ट्स सेडान भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.69 करोड़ रुपये है। दमदार इंजन से लैस ये शानदार कार सिर्फ 4.8 सेकंड में ही 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है।

Image

कंपनी ने इस अपडेटेड लग्जरी सेडान के साथ कॉस्मैटिक अपडेट्स और नए फीचर्स दिए हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 पॉर्श पैनामेरा भारत में हुई लॉन्च
  • 4.8 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा स्पीड
  • 1.69 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत

2024 Porsche Panamera Launched In India: पॉर्श इंडिया ने 2024 पैनामेरा लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1.69 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने आज से ही इस स्पोर्ट्स कार की डिलीवरी देना भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेटेड लग्जरी सेडान के साथ कॉस्मैटिक अपडेट्स और नए फीचर्स दिए हैं। बता दें कि तीसरी जनरेशन पॉर्श पैनामेरा की बिक्री ग्लोबल मार्केट में पिछले साल की शुरू कर दी गई थी, जिसे अब भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसमें हुए बदलावों की बात करें तो नए हेडलैंप्स और इससे जुड़े एलईडी मेट्रिक्स लाइट्स सामान्य तौर पर मिले हैं।

हाइटेक फीचर्स से लोडेड कार

अपडेटेड पॉर्श पैनामेरा के केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं जिनमें गियर शिफ्टर के लिए नई जगह और नया स्टीयरिंग व्हील शामिल है। इसका डैशबोर्ड भी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार पॉर्श तायकान से लिया गया है। कार के साथ विकल्प में 10.9-इंच पैसेंजर डिस्प्ले मिला है जो खूब सारी जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके अलावा 8-वे इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल सीट्स, 6 एयरबैग्स, पॉर्श कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट के साथ नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड और ऐसे ही कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।

4.8 सेकंड में 100 Kmph स्पीड

2024 पॉर्श पैनामेरा के साथ भारतीय मार्केट में कंपनी ने 2.9-लीटर ट्विन टर्बो वी6 इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 343 बीएचपी ताकत और 500 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। इस इंजन के साथ कंपनी ने 8-स्पीड पीडीके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है जो इसके पिछले पहियों को ताकत पहुंचाता है। इसके अलावा नई कार के साथ टू-वे अडेप्टिव रियर स्पॉइलर दिया गया है जिसकी मदद से सिर्फ 4.8 सेकंड में ही कार 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article