ऑटो न्यूज़

2024 Hyundai Creta फेसलिफ्ट की जोरदार डिमांड जारी, 6 महीने तक पहुंची वेटिंग

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 3, 2024, 11:54 AM IST

2024 Hyundai Creta Waiting: ह्यून्दे इंडिया ने जनवरी 2024 में ही नई क्रेटा फेसलिफ्ट एसयूवी लॉन्च की है जिसकी ग्राहकों के बीच जोरदार डिमांड है। अब इसका वेटिंग पीरियड 6 से 24 हफ्ते यानी करीब 6 महीने तक पहुंच गया है और बुकिंग 90,000 पार हो गई है।

Image

2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की बुकिंग 6 महीना पहुंची
  • 90,000 से ज्यादा लोगों ने कराई बुकिंग
  • जनवरी में लॉन्च हुआ फेसलिफ्ट मॉडल

2024 Hyundai Creta Waiting: ह्यून्दे की नई क्रेटा फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट में सुपरहिट हो चुकी है और इसे ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। जनवरी 2024 में लॉन्च हुई ये एसयूवी अब 6 महीने तक वेटिंग पीरियड के साथ बेची जा रही है। वेरिएंट के हिसाब से नई ह्यून्दे क्रेटा पर 6 से 24 हफ्तों की वेटिंग मिल रही है और कंपनी का बैकलॉग अब 45,000 यूनिट तक पहुंच गया है। बता दें कि अब तक 90,000 से भी ज्यादा ग्राहक इसकी बुकिंग करा चुके हैं। 2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 20.15 लाख रुपये तक जाती है।

नए में क्या-क्या मिला

2024 ह्यून्दे क्रेटा का चेहरा काफी बदल गया है जिसमें बड़े साइज की ग्रिल, अपडेटेड प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स, एच शेप के डीआरएल और नया कनेक्टेड एलईडी टेललैंप सेटअप शामिल हैं। यहां दूसरी डिजाइन का बंपर और छप पर लगा स्पॉइलर के अलावा बदला हुआ टेलगेट भी मिला है। कंपनी ने इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस ऑप्शनल, एसएक्स, एसएक्स टेक और एसएक्स ऑप्शनल में उपलब्ध कराया है। ग्राहकों के पास चुनने के लिए 6 मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन हैं, इनमें रोबस्ट एमेरल्ड पर्ल कलर नया है। कंपनी का दावा है कि नई क्रेटा 21.8 किमी/लीटर तक माइलेज देगी।

फीचर्स से लोडेड केबिन

ह्यून्दे की नई क्रेटा का केबिन अब हाइटेक फीचर्स से लोडेड हो गया है। सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। क्रेटा के साथ दो नए 10.25-इंच स्क्रीन दिए गए हैं, इनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। इसके डैशबोर्ड पर भी नए डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जिससे इसे ताजा लुक मिला है। पूरे केबिन को ताजा लुक देने के लिए एसयूवी में नई अपहोल्स्ट्री दी गई है जो इसे पहले से आकर्षक बनाती है। केबिन में आपको बेहतरीन वाइब देने के लिए एसयूवी को कई रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है।

कितना दमदार है इंजन

2024 ह्यून्दे क्रेटा के साथ तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं, इनमें पहले से मिल रहे 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। एसयूवी को नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो लेटेस्ट जनरेशन वर्ना में भी मिला है। पहले के दोनों इंजन क्रमशः 113 बीएचपी और 114 बीएचपी ताकत बनाते हैं, वहीं इनके साथ 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड आईवीटी और 6-सपीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प मिले हैं। टर्बो पेट्रोल इंजन काफी दमदार है और 157 बीएचपी के साथ 253 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ सिर्फ 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन दिया है।

सेफ्टी फीचर्स भी जोरदार

नई क्रेटा एसयूवी को लेवल 2 एडीएएस के अलावा डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 19 कनेक्टेड फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ऐसे ही कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने नई एसयूवी की मजबूती पर भी खासा ध्यान दिया है और इसकी बॉडी पहले से कहीं ज्यादा कठोर हो गई है। इन फीचर्स के साथ आई 2024 ह्यून्दे क्रेटा में यात्रा करना अब लोगों के लिए पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होने वाला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article