ब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के तीसरे व फाइनल टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की बारी है। सीरीज का पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। जबकि सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली थी। अब न्यूजीलैंड के लिए तीसरा टी20 मैच करो या मरो का मुकाबला होगा जबकि भारत न्यूजीलैंड की जमीन पर टी20 सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टीम इंडिया ने 65 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के लिए एक बार फिर स्टार बनकर सामने आए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नंबर.1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव। इस भारतीय बल्लेबाज ने शानदार टी20 शतक जड़ते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को बेहाल कर दिया। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में नाबाद 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 121 रनों पर सिमट गई। जिस दौरान भारत की तरफ से दीपक हूडा ने सर्वाधिक 4 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। आइए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।
