कृषि

Cooking Oil Prices: सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन की कीमत में आई गिरावट, जानें ताजा भाव

Cooking Oil Prices: मांग कमजोर होने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखने को मिली। मगर कारोबारियों को उम्मीद है कि पामोलीन, सीपीओ के मंहगा होने से आगे जाकर इसका आयात और ऐसे में आगे सरसों की मांग बढ़ सकती है।

Image

Cooking Oil Price

Cooking Oil Prices: शिकागो एक्सचेंज में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमजोर मांग के कारण शुक्रवार को देश के प्रमुख बाजारों में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार सूत्रों ने कहा कि दूसरी ओर, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए। मलेशिया एक्सचेंज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यहां शाम का बाजार बंद है। शिकागो एक्सचेंज तेज चल रहा है।

सूत्रों ने कहा कि मांग कमजोर होने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखने को मिली। मगर कारोबारियों को उम्मीद है कि पामोलीन, सीपीओ के मंहगा होने से आगे जाकर इसका आयात घटेगा जिस कमी को देशी तेल-तिलहन से करना मुश्किल है और ऐसे में आगे सरसों की मांग बढ़ सकती है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

  • सरसों तिलहन - 6,550-6,600 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली - 6,250-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,185-2,485 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों तेल दादरी- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सरसों पक्की घानी- 2,265-2,365 रुपये प्रति टिन।
  • सरसों कच्ची घानी- 2,265-2,390 रुपये प्रति टिन।
  • तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,775 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,825 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
  • बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
  • पामोलिन एक्स- कांडला- 13,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन दाना - 4,325-4,375 रुपये प्रति क्विंटल।
  • सोयाबीन लूज- 4,025-4,060 रुपये प्रति क्विंटल।
  • मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।

डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर स्थानीय और निर्यात मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम में भी गिरावट रही। उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में तेजी के बीच सोयाबीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

(इनपुट-भाषा)

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article