Agra: शख्स से हुआ झगड़ा तो युवकों ने इस तरह लिया बदला, 3 साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर कर दी हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2020, 09:00 AM IST

एटा में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनपर 3 साल की एक बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। खबर के मुताबिक बच्ची के पिता ने उनकी इंसल्ट की थी जिसके बाद उन्होंने ऐसा खतरनाक कदम उठाया।

Agra: शख्स से हुआ झगड़ा तो युवकों ने इस तरह लिया बदला, 3 साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर कर दी हत्या
Photo Credit: BCCL

आगरा : एटा पुलिस ने मंगलवार को 3 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुताबिक बच्ची के पिता ने उन्हें किसी बात पर डांटा था और सबके सामने उनकी इंसल्ट की थी। इसी बात से नाराज होकर उन लोगों ने मिलकर उसके 3 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

ये मामला दतौली गांव का है। बच्ची के पिता के लिखित शिकायत के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया है बाद में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान विनीता, अमन ठाकुर, करुण, बुधपाल और कालीचरण के तौर पर हुई है।

बदले की साजिश

पुलिस के मुताबिक बच्ची किंजल के पिता हृदेश गुप्ता का कुछ ही दिनों पहले अपने तीन कजिन के साथ कुछ झगड़ा हुआ था, जब उसने अपनी भांजी विनीता को अमन ठाकुर के साथ देखा था। पुलिस ने बताया कि परिवार को अपमानित महसूस हुआ इसी के बाद उन्होंने बदला लेने के लिए मर्डर का प्लान बनाया। सोमवार को उन्होंने 3 साल की किंजल का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर उसकी बॉडी छुपा दी।

एटा एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बुधपाल, करुण और कालीचरण को पहले भी 2002 में एक मर्डर के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन वे तीनों बेल पर बाहर थे। पिछले सप्ताह ही तीनों की हृदेश के साथ कहा सुनी हो गई थी। इससे अपमानित होकर आरोपियों ने उससे बदला लेने का प्लान बनाया।

शव को घर के अंदर छुपाया

सोमवार को विनीता किंजल को अपने साथ किसी बहाने से अपने घर लेकर गई। जैसे ही वह उसे घर लेकर गई वहां पहले से ही अमन, करुण, बुधपाल और कालीचरण मौजूद थे। सभी ने मिलकर किंजल की गला दबाकर हत्या कर दी और बॉडी को घर के अंदर ही छुपा दिया।

अटॉप्सी र

दो घंटे के बाद जब हृदेश अपनी बेटी को ढ़ूंढ़ते हुए विनीता के घर पहुंचा तो उसे बताया गया कि किंजल वहां से जा चुकी है। उन्होंने काफी अपनी बेटी को ढ़ूंढ़ा लेकिन उसका कही पता नहीं लगा। बाद में पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। अटॉप्सी रिपोर्ट में पता चला कि गला घोंट कर उसकी हत्या की गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!