दुनिया

Xi Jinping in Russia: तीन दिन की यात्रा पर रूस पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन के साथ होगी अहम बैठक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 20, 2023, 05:56 PM IST

जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने शुक्रवार को युद्ध अपराध के आरोपों में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

Image

रूस पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

Photo : AP

Xi Jinping in Russia: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को तीन दिन के दौरे पर रूस पहुंचे। जिनपिंग रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करेंगे।रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच जिनपिंग-पुतिन के बीच होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है।

दोनों देशों की दोस्ती हो रही मजबूत

चीन और रूस ने जिनपिंग की यात्रा को दोनों देशों की दोस्ती को और प्रगाढ़ करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में बताया है। क्रेमलिन ने यूक्रेन के लिए चीन की शांति योजना का स्वागत किया है और कहा है कि इसमें पुतिन और जिनपिंग के बीच वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बैठक शुरू होगी।

जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने शुक्रवार को युद्ध अपराध के आरोपों में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। रूस ने इस वारंट को निष्प्रभावी करार दिया है।

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने यूक्रेन में बच्चों के निर्वासन को मुद्दा बनाकर पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट पर आदेश दिया है। हालांकि रूस ने आदेश को खारिज कर दिया। उसका कहना है कि इस आदेश का कोई अर्थ नहीं क्योंकि रूस आईसीसी का हिस्सा नहीं है।

क्रेमलिन का इनकार

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा था कि रूस, कई अलग-अलग देशों की तरह, इस अदालत के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है और इसलिए कानूनी दृष्टिकोण से, इस अदालत के फैसले शून्य हैं। वहीं कीव ने दावा किया है कि आक्रमण के बाद से 16,000 से अधिक यूक्रेनी बच्चों को रूस भेज दिया गया है।व्लादिमीर पुतिन के 120 से अधिक सदस्य देशों में से किसी में पैर रखने पर गिरफ्तारी के लिए उत्तरदायी होने पर, जो बाइडेन ने कहा कि उनके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का निर्णय उचित था। यूक्रेन के वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के विचारों पर सहमति थी। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक जिम्मेदारी शुरू होगी।
अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article