दुनिया

Titan हादसे के बाद ओशनगेट का नया प्लान, 2050 तक Venus पर बस्ती बनाने की योजना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 31, 2023, 10:53 AM IST

ओशननगेट कंपनी जिस कॉलोनी को बनाने की तैयारी कर रही है वह फ्लोटिंग कॉलोनी होगी। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व ओशनगेट कंपनी के सह-संस्थापक गुइलेर्मो सोनलेन कर रहे हैं।

Image

Titan

Photo : AP

Colony On Venus: पिछले महीने अटलांटिक महासागर में हादसे का शिकार हुए टाइटन सबमर्सिबल की निर्माता कंपनी ओशनगेट (OceanGate) अब शुक्र (Venus) पर कॉलोनी बनाने की तैयारी कर रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को "ह्यूमन्स 2 वीनस" नाम दिया गया है। इसके तहत 2050 तक शुक्र ग्रह के वातावरण में स्थाई रहने लायक माहौल बनाया जाएगा और 1000 लोगों को वहां भेजा जाएगा। ओशननगेट कंपनी जिस कॉलोनी को बनाने की तैयारी कर रही है वह फ्लोटिंग कॉलोनी होगी। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व ओशनगेट कंपनी के सह-संस्थापक गुइलेर्मो सोनलेन कर रहे हैं।

गुइलेर्मो सोनलेन का मस्क पर तंज

टाइटन पनडुब्बी के डूबने और 4 अरबपतियों और कंपनी के सीईओ की मौत के बाद कंपनी के खिलाफ जांच की जा रही है, लेकिन कंपनी को को-फाउंडर गुइलेर्मो सोनलेन इससे बेपरवाह हैं। टाइटन पर तीखे सवालों के बीच वह अपनी नई परियोजना पर आगे बढ़ना चाहते हैं। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक गुइलेर्मो सोनलेन ने कहा है कि 'उनके प्लान में कोई खामी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मेरी परियोजना 2050 तक मंगल ग्रह पर दस लाख लोगों को बसाने जितनी महत्वाकांक्षी नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सोनलेन ने ऐसा कहकर एलन मस्क पर कटाक्ष किया है, क्योंकि मस्क ने 2022 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 2050 तक मंगल ग्रह पर लोगों को बसाना चाहते हैं। टाइटन सबमर्सिबल से जुड़े हादसे के बारे में बात करते हुए गुइलेर्मो ने कहा कि 100 फीसदी सुरक्षा जैसी कोई बात नहीं होती है, खतरा हमेशा बना रहता है।

टाइटन सबमर्सिबल हादसा

सबमर्सिबल टाइटन 18 जून 2023 को रॉयल मेल स्टीमर (आरएमएस) टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए पर्यटकों को ले जाते समय समुद्र में ही हादसे का शिकार हो गया था। इसमें 4 अरबपतियों की भी मौत हुई थी। सबमर्सिबल का निर्माण और संचालन ओशनगेट द्वारा किया गया था और इसका दावा था कि यह समुद्र में 4,000 मीटर की गहराई में जाने वाला पहला निजी स्वामित्व वाला सबमर्सिबल था। लेकिन टाइटन के हादसे का शिकार होने के बाद कंपनी पर सवाल उठ रहे हैं और अब वह जांच के घेरे में है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article