दुनिया

दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद चोरों ने क्यों खोदी थी उनकी कब्र? 17 मई से जुड़ी वो कहानी जिसने दुनिया को चौंका दिया

17 May History: 17 मई सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि रहस्य, इतिहास, खेल और दुनिया को चौंकाने वाली घटनाओं का एक अनोखा संगम है।

Image

दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद चोरों ने क्यों खोदी थी उनकी कब्र? 17 मई से जुड़ी वो कहानी जिसने दुनिया को चौंका दिया

Charlie Chaplin Coffin Theft: दुनिया को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की जिंदगी जितनी मशहूर रही, मौत के बाद की कहानी उतनी ही रहस्यमयी बन गई। बहुत कम लोग जानते हैं कि चार्ली चैपलिन के निधन के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर उनका ताबूत ही चुरा ले गए थे।

दरअसल, चैपलिन की मौत के कुछ समय बाद अपराधियों ने उनके परिवार से ताबूत लौटाने के बदले भारी रकम की मांग की। बताया जाता है कि चोरों ने करीब चार लाख पाउंड की फिरौती मांगी थी। हालांकि परिवार ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने लंबी जांच के बाद 17 मई को चैपलिन का ताबूत बरामद कर लिया था। यह घटना उस दौर में पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी।

17 मई सिर्फ इस वजह से ही खास नहीं है। भारतीय खेल इतिहास में भी यह तारीख यादगार मानी जाती है। साल 2010 में भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी छह स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी 17 मई को ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।

इतिहास के पन्नों में 17 मई को कई और बड़ी घटनाएं भी दर्ज हैं। इसी दिन वास्को डी गामा पहली बार कालीकट पहुंचे थे, जबकि 1857 में बहादुर शाह जफर को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया था। यानी 17 मई सिर्फ तारीख नहीं, बल्कि रहस्य, इतिहास, खेल और दुनिया को चौंकाने वाली घटनाओं का एक अनोखा संगम भी है।

17 मई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1498 : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला।

1540 : शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को मात दी। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।

1749 : ’चेचक’ के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म।

1857 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया।

1949 : भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया।

1974 : आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।

1987 : सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी प्रदान की।

2000 : ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह कारनामा अंजाम देने वाले वह पहले ब्रितानी नागरिक बने।

2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू।

2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।

2010 : भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम ’अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।

2014: लाओस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 17 लोगों की मौत।

2023: हिंदुजा समूह के चेयरमैन श्रीचंद परमानंद हिंदुजा का 87 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हुआ।

2024: अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त हवाई अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article