Bharat Me Kab Manai Jayegi Eid: मुस्लिम धर्म का सबसे पवित्र माना जाने वाला महीना रमजान अपने समापन की ओर है और इसके समापन पर ईद-उल-फितर का त्योहार पूरी दुनिया के मुस्लिम बेहद धूम-धाम से मनाते हैं। हालांकि ईद किस दिन होगी इसकी गणना पहले से तय नहीं बल्कि चांद दिखने पर निर्भर करती है। वहीं एक ऐसा भी देश है जहां भारत से एक दिन पहले ही ईद मना ली जाती है और वह देश है सऊदी अरब। लेकिन बहुत सारे लोगों को इसका कारण नहीं पता होगा कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि भारत की तुलना में सऊदी अरब में भारत की तुलना में ईद एक दिन पहले क्यों मना ली जाती है। आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों है। तो आईए जानते हैं....
सऊदी अरब में सबसे पहले ईद मनाने के पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इनमें धार्मिक परंपरा, उसकी भौगोलिक स्थिति और भारत से पहले चांद दिखने की खगोलीय घटना है।
सऊदी अरब में सबसे पहले दिखता है चांद
दरअसल, सऊदी अरब पश्चिम एशिया में स्थित है। पश्चिमी देशों में चूंकि सूर्यास्त जल्दी होता है, इसलिए वहां अक्सर नया चांद सबसे पहले दिखता है। खासकर जब मौसमी स्थितियां अनुकूल हों। और चूंकि इस्लाम में सारे त्योहार चांद पर निर्भर करते हैं, इसलिए वहां चांद देखने की टाइमिंग पहले मिल जाती है।
सऊदी की धार्मिक हैसियत भी बड़ा कारण
इसके अलावा और भी कारण है कि सऊदी अरब में मुस्लिम धर्म का केंद्र माने जाना वाला मक्का-मदीना हैं, जो इस्लाम के सबसे पवित्र शहर हैं। पूरी दुनिया के मुसलमान इन जगहों को मानते हैं, इसलिए सऊदी अरब की धार्मिक अहमियत सबसे ऊपर है, इसलिए भी कई देश सऊदी में चांद देखे जाने के ऐलान को फॉलो करते हैं।
सऊदी अरब में कौन देखता है चांद?
सऊदी अरब में चांद देखने के लिए आधिकारिक कमेटी होती है। वहां गवाहों की गवाही (नंगी आंख या दूरबीन)को स्वीकार किया जाता है। वहीं, कुछ देशों (जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश) में स्थानीय चांद देखने को प्राथमिकता दी जाती है, इसलिए वहां ईद एक दिन बाद होती है।
सऊदी अरब ने ईद की तारीख की घोषणा की
इस बीच, सऊदी अरब ने ईद मनाने के लिए 20 मार्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि जैसी उम्मीद थी उस हिसाब से आज शव्वाल का चांद नहीं दिखाई दिया।इराक और यमन में भी ईद-उल-फितर का दिन घोषित
वहीं सऊदी अरब के बाद इराक में भी ईद की घोषणा कर दी गई। सुन्नी एंडोमेंट दीवान ने कहा कि शुक्रवार यानी 20 मार्च को ईद-उल-फितर मनाया जाएगा। ईराक के अलावा यमन ने भी ऐसा ही एलान किया है। वहीं, भारत में शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
