दुनिया

सिर्फ 45 दिन रही कुर्सी...Liz Truss बनीं सबसे कम समय तक ब्रिटेन की गद्दी संभालने वाली PM, जानें क्यों दिया इस्तीफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 07:24 PM IST

Liz Truss: इस्तीफा देने से एक दिन पहले ही लिज ट्रस ने सत्ता में बने रहने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा था कि वह "एक योद्धा हैं और मैदान छोड़ने वाली नहीं हैं।" लेकिन दो वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफे और आर्थिक नीतियों की आलोचनाओं के बाद ट्रस ने अब इस्तीफा दे दिया है।

ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ( Liz Truss) के इस्तीफा देने के साथ ही कई शर्मनाक रिकॉर्ड बन गए हैं। इस इस्तीफे के साथ ही लिज ट्रस ब्रिटेन की पीएम की गद्दी पर सबसे कम समय तक राज करने वाली प्रधानमंत्री बन गई हैं। ट्रस ने सिर्फ 45 दिनों तक ही ब्रिटेन पर शासन किया।

क्यों दिया इस्तीफा

लिज ट्रस का कार्यकाल शुरूआती दिनों में अच्छा रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी आर्थिक नीतियों को लेकर आलोचना शुरू हो गई। पिछले महीने ट्रस की सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी। जो असफल रहा। इसी के बाद देश में आर्थिक उथल-पुथल हो गई और राजनीतिक संकट पैदा हो गया। इसके बाद ट्रस के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दे दिया और ट्रस डैमेज कंट्रोल में जुट गईं, लेकिन असफल रहीं।

पार्टी भी नाराज

लिज ट्रस से उनकी पार्टी भी नाराज हो गई थी। उसी के सदस्य उनसे इस्तीफा मांगने लगे थे। पार्टी में अनुशासनहिनता भी देखी जा रही थी। साथ ही विरोधी लेबर पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ा था, जिसे लेकर कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य ट्रस से नाराज हो गए और इस्तीफा मांगने लगे। पार्टी के सदस्यों का कहना था कि ट्रस को हटाकर एक नया चेहरा लाना चाहिए ताकि पार्टी अगली बार फिर से सत्ता में वापसी कर सके।

लिज ट्रस ने क्या कहा

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने गुरुवार को इस्तीफा देते हुए कहा कि वो स्वीकार करती हैंं कि उन्होंने चुनाव के समय जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं कर पाए और पार्टी का विश्वास भी खो दिया। ट्रस ने कहा कि जबतक नए पीएम का चुनाव नहीं हो जाता है, वो इस पद पर बनी रहेंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article