दुनिया

खुलेगी 'भारत के लाल' की किस्मत? ट्रस के बाद अब फिर से ऋषि सुनक की चर्चा, बन सकते हैं ब्रिटेन के नए पीएम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:33 AM IST

सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी अब अपने नए नेता का चुनाव करेगी। तब तक लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनी रहेंगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पार्टी के सांसदों का कहना है कि उनके सबसे संभावित उत्तराधिकारी या तो ऋषि सुनक होंगे, या पेनी मोर्डंट। 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन के इस्तीफा देने के बाद लिज ट्रस पीएम बनी थीं।

Image

ऋषि सुनक बन सकते हैं ब्रिटेन के पीएम (फोटो- एपी)

ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस ने भी इस्तीफा दे दिया है। बोरिश जॉनसन की जगह पर लगभग डेढ़ महीने पहले ट्रस ने ब्रिटेन के पीएम पद की कुर्सी संभाली थी। इस दौरान भारतीय मूल के ऋषि सुनक के साथ उनकी चुनावी लड़ाई थी, लेकिन ट्रस ने ऋषि सुनक को हराते हुए पीएम पद पर कब्जा जमा लिया था।

लगने लगी अटकलें

अब जब ट्रस ने इस्तीफा दे दिया तो एक बार फिर से ऋषि सुनक के नाम की चर्चा होने लगी है। कुछ महीनों पहले तक लग रहा था कि 'भारत के लाल' ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बन ही जाएंगे, लेकिन तब ट्रस ने उनका सपना तोड़ दिया था, तब सर्वमान्य रूप से सुनक नंबर दो पर थे, अब जब ये कुर्सी खाली हो गई तो अटकलें हैं कि सुनक फिर से इसकी रेस में उतर सकते हैं।

सर्वे में निकले आगे

हाल ही में हुए एक सर्वे में भी ऋषि सुनक का नाम प्रमुखता से सामने आया था, तब उन्होंने ट्रस को भी पीछे छोड़ दिया था। इस सर्वे के अनुसार टोरी पार्टी के अधिकांश सदस्य चाहते थे कि ब्रिटिश पीएम लिज़ ट्रस पद छोड़ दें और उनमें से 55% लोग भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पीएम बनाने के पक्ष में थे। अगर यह सर्वे सच हुआ तो जल्दी ही ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम बन सकते हैं।

पलटा समर्थन

बता दें कि इस सर्वे के अनुसार 83 प्रतिशत कंजर्वेटिव सदस्यों का कहना था कि ट्रस प्रधानमंत्री के रूप में खराब प्रदर्शन कर रही हैं। इनमे से 72 प्रतिशत ने पीएम पद के लिए उन्हें पहले वोट दिया था। केवल 15 प्रतिशत लोग ट्रेस के समर्थन में दिखे थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article