दुनिया

कौन है विजय कुमार, जिसने अमेरिका में पत्नी और 3 रिश्तेदारों का किया कत्ल?

Who is Vijay Kumar: 51 साल के व्यक्ति, जिसका नाम विजय कुमार है। उसपर बहस के दौरान मीमू डोगरा (43) को गोली मारने का आरोप है। रिश्तेदार गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर की भी हत्या कर दी गई। संदिग्ध पर गंभीर हमले, हत्या, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

Image

कौन है विजय कुमार, जिसने अमेरिका में पत्नी और 3 रिश्तेदारों का किया कत्ल?

Vijay Kumar Murdered His Wife: जॉर्जिया के लॉरेंसविले में अपनी पत्नी और तीन रिश्तेदारों की हत्या करने के आरोप में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 51 साल के विजय कुमार ने घरेलू झगड़े के बाद अपनी पत्नी (भारतीय नागरिक) और तीन अन्य रिश्तेदारों को गोली मार दी।

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला बताया गया, जिसमें भारतीय नागरिक पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गयी। अटलांटा स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉरेंसविले शहर में बृहस्पतिवार तड़के हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई जबकि घटना के दौरान तीन बच्चे घर के अंदर ही मौजूद थे।

अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गोलीबारी की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर पोस्ट किया, 'एक कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना से हम बेहद दुखी हैं। घटना में मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।'

कौन है विजय कुमार?

‘फॉक्स5 अटलांटा’ की खबर के अनुसार संदिग्ध की पहचान अटलांटा निवासी 51 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। ग्विनेट काउंटी पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43), गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के रूप में हुई है। ये सभी लॉरेंसविले के निवासी थे।

खबर में कहा गया है कि संदिग्ध पर गंभीर हमले, हत्या, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

एक बच्चे ने मिलाया पुलिस को फोन

बृहस्पतिवार देर रात लगभग ढाई बजे (स्थानीय समय के अनुसार) ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से पुलिस को एक सूचना मिली। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले जिनमें से सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के समय तीन बच्चे मौजूद थे। अपनी सुरक्षा के लिए बच्चे एक अलमारी में छिप गए।

जांच अधिकारियेां ने बताया कि बच्चों में से एक ने किसी तरह 911 पर फोन करके महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे सुरक्षित थे और बाद में उनके परिवार का एक सदस्य उन्हें अपने साथ ले गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!