दुनिया

तेल की कीमतें कब कम होगी? ट्रंप ने बताया, वैश्विक बाजार में 100 डॉलर के पार जा चुका है क्रूड ऑयल के दाम

खर्ग द्वीप को निशाने बनाए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पर हमारी बढ़त है, ऐसी बढ़त किसी ने पहले नहीं देखी। वे लड़ने की हालत में नहीं हैं। उनकी नौसेना, वायुसेना खत्म हो चुकी है। उनकी ज्यादातर सेना का भी खात्मा हो चुका है। उनके पास कोई रडार नहीं है। उनके पास एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार भी नहीं हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

Donald Trump: ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने शुक्रवार (स्थायी समयानुसार) को कहा कि युद्ध जैसे ही खत्म होगा बाकी चीजों की तरह तेल के दाम भी नीचे आ जाएंगे। तब तक दुनिया को इंतजार करना होगा। ट्रंप ने कहा कि पहले उन्हें मध्य पूर्व से न्यूक्लियर खतरे को समाप्त करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पर बहुत बड़ा हमला हमला हुआ है। ईरान लड़ने की स्थिति में नहीं है। मध्य पूर्व को अपने कब्जे में लेने की जो उसकी साजिश थी, उसे खत्म कर दिया गया है।

...तेल की कीमतें कम हो जाएगी-ट्रंप

'जहां तक कच्चे तेल की कीमत बढ़ने की बात है तो मेरा मानना है कि जैसे ही यह युद्ध खत्म होगा अन्य चीजों की तरह क्रूड ऑयल के दाम भी नीचे आ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह होने जा रहा है। ऊर्जा से जुड़ा जो कुछ भी है जैसे कि गैसोलिन, गैस सभी की कीमत में बड़ी गिरावट आपको देखने को मिलेगी। बस युद्ध समाप्त होने की देर है।' ट्रंप ने आगे कहा कि हमें मध्य पूर्व में और दुनिया में न्यूक्लियर खतरे को समाप्त करना है। यह हम करके रहेंगे।

आज हमने बहुत बड़े हमले किए-ट्रंप

खर्ग द्वीप को निशाने बनाए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पर हमारी बढ़त है, ऐसी बढ़त किसी ने पहले नहीं देखी। वे लड़ने की हालत में नहीं हैं। उनकी नौसेना, वायुसेना खत्म हो चुकी है। उनकी ज्यादातर सेना का भी खात्मा हो चुका है। उनके पास कोई रडार नहीं है। उनके पास एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार भी नहीं हैं। लेकिन आज हमने बहुत बड़े-बड़े हमले किए। ये हमले बहुत ताकतवर थे।

'युद्ध पर हम अपने तय समय से आगे बढ़ चुके हैं'

रिपोर्टर के इस सवाल पर कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल टैंकरों को निकालने के लिए यूएस नेवी कब अपनी सुरक्षा देगी? इस पर ट्रंप ने कहा कि यह जल्द शुरू हो जाएगा। इस सवाल पर कि यह युद्ध कब तक चलेगा। इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि 'मैं यह आपको बता सकता हूं। मेरा मानना है कि इस युद्ध को लेकर मेरी एक सोच है। जब तक जरूरी होगा यह युद्ध चलता रहेगा। हमारे हमलों के बाद ईरान की हालत खराब हो गई। उनका सारा ढांचा ढह गया है। कुछ फर्जी रिपोर्टों में ईरान के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है कि वे युद्ध बहुत अच्छे से लड़ रहे हैं लेकिन वे कुछ नहीं कर पा रहे। वे केवल बुरा कर रहे हैं। मैं उन्हें समय देने नहीं जा रहा हूं लेकिन हम अपने तय समय से आगे बढ़ चुके हैं।'

मध्य पूर्व में यूएस ने भेजे 2500 मरीन

ईरान के खिलाफ अमेरिका ने अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है। उसने मध्य पूर्व में एक एम्फीबियस असाल्ट शिप और 25000 मरीन्स रवाना कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 31वीं मरीन एक्पेडिशिनरी यूनिट के मरीन और एम्फीबियस असाल्ट शिप यूएसएस त्रिपोली को मध्य पूर्व जाने का आदेश दे दिया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article