दुनिया

USA: प्रेमी के फोन पर दूसरी लड़की की आवाज सुनते ही भड़की प्रेमिका, पेट्रोल छिड़क लगा दी घर में आग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 24, 2022, 08:46 PM IST

प्रेमी के घर जलाने के आरोप में लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है। आग लगने के बाद से प्रेमी के घर वाले दहशत में हैं और लड़की पर चोरी का आरोप भी लगा रहे हैं। हालांकि लड़की का कहना है कि उसने गुस्से में आकर ऐसा किया है।

Image

अमेरिका में प्रेमिका ने जला दिया प्रेमी का घर (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

अमेरिका के टेक्सास शहर में एक प्रेमिका ने शक होने पर प्रेमी को भयानक सजा दी है। लड़की ने प्रेमी के घर को ही जला दिया। लड़की को अपने प्रेमी पर शक था, उसने फोन किया और उस फोन को किसी दूसरी लड़की ने उठाया, बस फिर क्या था, गुस्साई लड़की ने प्रेमी के घर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

टेक्सास के बेक्सर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि टेक्सास की एक महिला को उसके प्रेमी के घर में आग लगाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि 23 साल की सीनैडा मैरी सोटो रात के 2 बजे से कुछ देर पहले अपने बॉयफ्रेंड के परिवार के घर में घुस गई और उसके घर में आग लगा दी।

पुलिस ने फेसबुक पर एक बयान पोस्ट किया है। इस बयान में बताया गया है कि लड़की को चोरी और आगजनी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा- "सोटो ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया था, जिसे किसी अन्य महिला ने उठाया, फोन उठाने वाली महिला, लड़के की रिश्तेदार थी। लड़की को शक हुआ कि उसका प्रेमी उसे धोखा दे रहा है, इसलिए उसने प्रेमी के घर में आग लगी दी।"

गुस्से में महिला ने लिविंग रूम में एक सोफे पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई। लड़की ने घटना के खुद वीडियो भी रिकॉर्ड किए। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पहले तो आग को बुझाया गया और फिर लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की की हरकत से लड़के के घर वाले खौफ में हैं। उन्होंने लड़की पर चोरी के आरोप भी लगाए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article