दुनिया

महिला को बिस्किट खाने का हुआ मन और जीत गई 6 करोड़...किस्मत का खेल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 30, 2022, 10:34 PM IST

अमेरिका में पहले भी ऐसे किस्मत के खेल सामने आते रहे हैं, जब अचानक से लॉटरी ने किसी को अमीर बना दिया हो। भारत में भी कुछ लोगों की किस्मत इस तरह से खुल चुकी है। कहीं ऑटो ड्राइवर तो कभी किसी और गरीब लॉटरी से लखपति और करोड़पति बन चुका है।

Image

बिस्किट खाने के लिए निकली और जीत गई 6 करोड़

कभी-कभी किस्मत का खेल इस तरह से पलटता है कि आदमी सीधे फर्श से अर्श पर पहुंच जाता है। मिनटों में करोड़पति और मिनटों में ही खाकपति बन जाता है। अमेरिका की एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है। महिला बिस्किट खरीदने गई थी और करोड़पति बनकर लौटी।

कहां का है मामला

यह घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है। यहां विल्‍सन में रहने वाली महिला को बिस्किट खाने का मन हुआ। इसी को खरीदने के लिए वो एक मार्ट चली गई। जहां उसकी नजर लॉटरी की टिकट पर गई। बिस्किट खरीदने के साथ-साथ उसने एक लॉटरी की टिकट खरीद लिया।

नहीं हुआ विश्वास

महिला ने जिस मार्ट से लॉटरी का टिकट खरीदा था उसका नाम है फ्रेंमॉन्‍ट फूड मार्ट। यहां की एक फेमस लॉटरी है, जिसे ट्रिपल 777 लॉटरी टिकट के नाम से जाना जाता है, महिला ने इसी का टिकट खरीदा था। टिकट खरीदने के बाद जब महिला ने उसे स्क्रैच किया तो उसके होश उड़ गए। टिकट के अनुसार वो करीब छह करोड़ की राशि जीत चुकी थी। महिला को तो पहले विश्वास ही नहीं हुआ।

मन गया क्रिसमस

महिला इसके बाद तुरंत अपने घर गई। वहां उसने अपने पति को इसके बारे में बताया। पति ने टिकट को फिर से चेक किया और फिर कंफर्म हुआ कि सही में छह करोड़ की लॉटरी उसकी पत्नी जीत चुकी है। इसके बाद मार्ट को सूचना दी गई, मार्ट ने भी कंफर्म किया कि विजेता वहीं है। इसके बाद महिला आगे की प्रक्रिया में जुट गई। महिला ने कहा कि क्रिसमस से पहले लगी यह लॉटरी एक आशीर्वाद की तरह है। कुछ पैसों को वो दान करेगी, कुछ को वो जरूरत के हिसाब से खर्च करेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article