दुनिया

Texas Flood: अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़, 24 लोगों की मौत, 23 लड़कियां लापता

Texas Flood: टेक्सास में आई बाढ़ में एक समर कैंप मिस्टिक में लगभग 23 लड़कियां अभी भी लापता हैं। इस कैंप में लगभग 750 बच्चे रहते हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम 14 हेलीकॉप्टर, 12 ड्रोन और 500 से ज्यादा लोग कैंप के आसपास खोज अभियान चला रहे हैं और कई वयस्कों और बच्चों को बचाया गया है।

Image

टेक्सास में भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही

Photo : AP

Texas Flood: अमेरिका के दक्षिण-मध्य टेक्सास के हिल कंट्री क्षेत्र में शुक्रवार को आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी, जिसमें अब तक कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग लापता हैं। इस विनाशकारी स्थिति में ग्वाडालूप नदी के किनारे स्थित एक ‘समर कैंप’ से 23 लड़कियों के लापता होने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

समर कैंप से लापता हुईं बच्चियां

घटना हंट इलाके के कैंप मिस्टिक में घटी, जो गर्मियों के दौरान बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अचानक आई तेज बाढ़ में कैंप का संपर्क कई क्षेत्रों से टूट गया और 23 लड़कियां लापता हो गईं। केर काउंटी के शेरिफ लैरी लीथा ने पुष्टि की है कि लड़कियों की तलाश के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

परिजन परेशान, सोशल मीडिया पर अपील

लापता लड़कियों के चिंतित माता-पिता और परिजन सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं और जनता से किसी भी तरह की जानकारी देने की अपील कर रहे हैं। कई परिवारों ने बताया कि स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article