दुनिया

US Shooting: अमेरिका के वाशिंगटन में फायरिंग, 3 लोगों की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

US Firing: वाशिंगटन में रविवार को एक गोलीबारी की घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। रेंटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है।

Image

अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, तीन की मौत

US Shooting: अमेरिका के वाशिंगटन राज्य में रविवार को एक गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। रेंटन पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है, जो अभी फरार है। यह गोलीबारी मीडो क्रेस्ट प्लेग्राउंड, मीडो क्रेस्ट पिकलबॉल और टेनिस कोर्ट, और मीडो क्रेस्ट अर्ली लर्निंग सेंटर के पास हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। एक प्रवक्ता ने कोमो न्यूज को बताया कि गोलीबारी हुई और तीन लोगों की मौत हो गई है।

रेंटन पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि अधिकारी शाम 7:30 बजे के बाद किर्कलैंड एवेन्यू एनई और एनई 18वीं स्ट्रीट के पास हुई गोलीबारी की जांच कर रहे हैं, जिसमें कई लोग मारे गए। यह एक सक्रिय घटनास्थल है, इसलिए भारी पुलिस बल तैनात रहने की उम्मीद है। कृपया इस इलाके में जाने से बचें। पीआईओ रास्ते में हैं। हालांकि, पीड़ितों की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है, लेकिन पुलिस ने पुष्टि की है कि गोलीबारी में तीन लोग मारे गए हैं। फिलहाल जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं, सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। यह घटना 11 जुलाई को रेंटन ट्रांजिट सेंटर में हुई एक गोलीबारी के बाद हुई, जिसमें 52 वर्षीय एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। उनकी हालत अब स्थिर है और उस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो लोगों की उम्र 20 साल है और एक संदिग्ध की उम्र 18 साल है। 233 बर्नेट एवेन्यू साउथ में स्थित रेंटन ट्रांजिट सेंटर एक व्यस्त परिवहन केंद्र है, और यहां बार-बार गोलीबारी की घटनाएं देखी गई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, फरवरी 2025 में एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया था, जिसने कथित तौर पर एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। अधिकारी स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और जांच जारी रहने तक प्रभावित क्षेत्र से बचने की अपील कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article