दुनिया

ईरान गैस संयंत्र पर इजरायली हमले की क्या अमेरिका को थी जानकारी? ट्रंप ने खुद बताई एक-एक बात; कतर का किया बचाव

Iran, US Confict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। हमारे पास सबसे बेहतरीन उपकरण हैं और हम अब तक का सबसे बेहतरीन साजो-सामान बनाते हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Iran, US Confict: तेल और गैस संयंत्र को निशाना बनाया जिसको लेकर तेहरान भड़का हुआ है। हालांकि, इस हमले के तत्काल बाद कतर ने इजरायल की निंदा की और इसे गैरजिम्मेदाराना कदम बताया। इस मुद्दे को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुप्पी तोड़ी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ किया ईरान के तेल और गैस संयंत्र पर इजरायल द्वारा किए गए हमले की अमेरिका को कोई जानकारी नहीं थी और इसके बारे में कतर को भी नहीं पता था और न ही उसे अंदाजा था कि ऐसा हो सकता है।

ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। हमारे पास सबसे बेहतरीन उपकरण हैं और हम अब तक का सबसे बेहतरीन साजो-सामान बनाते हैं। इस दौरान, उन्होंने बताया कि बीती रात को एक खास लोकेशन पर 114 रॉकेट दागे गए थे, लेकिन उन सभी उन्नत रॉकेट्स को हमारे उपकरण ने नष्ट कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह वाकई कमाल की बात है कि हमारी तकनीक कितनी प्रभावी है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम हमेशा शीर्ष पर बने रहें, और इसके लिए यह एक छोटी कीमत है।”

ईरानी गैस संयंत्र पर इजरायल हमले को लेकर क्या बोले ट्रंप?

इस दौरान, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से तेल और गैस संयंत्रों पर हमले को लेकर बात की थी तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 'हां' में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''हां, मैंने उनसे बात की थी। मैंने उनसे कहा कि ऐसा मत करो। वह ऐसा नहीं करेंगे। हम पूरी तरह स्वतंत्र हैं। हमारी आपस में बहुत अच्छी बनती है और यह तालमेल से होता है, लेकिन कभी-कभी वे कोई कदम उठा लेते हैं और अगर मुझे वह पसंद नहीं आता तो हम उस पर आगे नहीं बढ़ते हैं।

इससे पहले, ट्रंप ने सोशल मीडिया 'ट्रूथ' पर एक पोस्ट में इस मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व में जो कुछ हुआ है, उससे गुस्से में आकर इज़रायल ने ईरान में 'साउथ पार्स गैस फील्ड' नाम की एक बड़ी सुविधा पर ज़ोरदार हमला किया है। हालांकि, पूरे क्षेत्र का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस विशेष हमले के बारे में कुछ भी नहीं पता था और कतर का इससे किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं था और न ही उसे कोई अंदाजा था कि ऐसा होने वाला है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article