दुनिया

US News: भारतीय नागरिक पर उड़ान में दो किशोरों पर चाकू से वार करने का आरोप, मामला दर्ज

US Crime News: प्रणीत पर अमेरिका के विशेष हवाई क्षेत्राधिकार में विमान यात्रा करते समय एक खतरनाक हथियार के जरिये जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो (istock)

US Crime News: शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में 28 वर्षीय एक भारतीय ने कांटे वाले चम्मच से दो किशोरों पर कथित तौर पर वार किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मैसाचुसेट्स जिला के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह घटना शनिवार को लुफ्थांसा की एक उड़ान में हुई, जिसे घटना के बाद बोस्टन लोगान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ले जाना पड़ा।

घटना के सिलसिले में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, प्रणीत कुमार उसिरिपल्ली ने 17 वर्षीय एक किशोर यात्री के कंधे पर धातु के कांटा (फोर्क) से वार किया तथा फिर 17 वर्षीय एक और यात्री के सिर के पिछले हिस्से पर उसी चम्मच से वार किया, जिससे उसके सिर में चोट आई।

उसिरिपल्ली पर, अमेरिका के विशेष हवाई क्षेत्राधिकार में विमान यात्रा करते समय एक खतरनाक हथियार के जरिये जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला करने का आरोप लगाया गया है।उसे 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में बोस्टन में संघीय अदालत में पेश किया जाएगा।

दोषी करार दिये जाने पर उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है और 2,50,000 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।शिकायत के अनुसार, यह कथित हमला विमान में भोजन परोसे जाने के बाद हुआ था।शिकायत के मुताबिक, जब उसिरिपल्ली को काबू करने की कोशिश की गई, तो उसने अपनी अंगुलियों से इशारा करते हुए ऐसा प्रदर्शित किया कि वह खुद को गोली मार रहा है। इसके बाद, उसने एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और एक चालक दल सदस्य को भी थप्पड़ मारने की कोशिश की।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!