US tanker attacked: फारस की खाड़ी में बसरा के दक्षिणी इलाके में बुधवार को दो तेल टैंकरों पर हमला हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तेल टैंकरों पर हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। समझा जा रहा है कि तेल टैकरों पर ये हमला ईरान की तरफ से किया गया। तेल टैंकरों पर इस हमले के बाद इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। हमले में यूएस के टैंकर 'सेफसी विष्णु' को निशाना बनाया गया है। सेफसी विष्णु का रजिस्टर्ड मालिक US की कंपनी सेफसी ट्रांसपोर्ट इंक है जबकि जफिरोस का मालिकाना हक ग्रीस की एक कंपनी के पास है। सेफसी ट्रांसपोर्ट ने इस हमले पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।
स्फोटक से लदे बोट्स ने इन पर हमला किया
रिपोर्टों में इराकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि बसरा के समीप विस्फोटक से लदे बोट्स ने इन पर हमला किया। टैंकरट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक दोनों टैंकरों पर 400,000 बैरल ऑयल लदा होगा। इराकी पोर्ट्स कंपनी के महानिदेशक फरहान अल फर्तूसी ने सीएनएन को बताया कि विस्फोटों के बाद क्षतिग्रस्त जहाजों से चालक दल के 38 सदस्यों को बचाया जाना है। ये सभी विदेशी नागरिक हैं।
तेल टैंकरों पर लगा था मार्शल आइलैंड का झंडा
घटना में शामिल जहाज माल्टा के झंडे वाला जेफायरोस तेल टैंकर और मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला सेफसी विष्णु तेल टैंकर थे। जहाजों की गतिविधि पर नज़र रखने वाले डेटा से पता चला कि आग लगने के समय दोनों टैंकर एक-दूसरे के साथ लंगर डाले खड़े थे। ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों और वीडियो में समुद्र के बीच भयानक आग दिखाई दे रही है। लपटें जहाजों से निकलकर आसपास के पानी तक फैलती दिखीं, जबकि घना काला धुआँ समुद्र के ऊपर ऊंचाई तक उठता नजर आया।
कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई
इराकी अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। बचाव दलों ने बाद में जलते हुए जहाजों से 38 क्रू मेंबरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इराकी पोर्ट्स कंपनी के महानिदेशक फरहान अल-फर्तूसी ने CNN को बताया कि बचाए गए सभी क्रू सदस्य विदेशी नागरिक थे। हालांकि उन्होंने तुरंत यह जानकारी नहीं दी कि किसी को चोट लगी है या जहाजों को कितना नुकसान हुआ है।
विस्फोटकों से भरी ईरानी नावों ने बनाया निशाना?
अधिकारियों ने रॉयटर्स को बताया कि इराकी सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि विस्फोटकों से भरी ईरानी नावों ने इस इलाके में काम कर रहे टैंकरों को निशाना बनाया। हालांकि अभी तक अधिकारियों ने यह अंतिम रूप से तय नहीं किया है कि हमला किसने किया। सेफसी विष्णु एक कच्चे तेल का टैंकर है, जो मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित होता है। यह जहाज 2007 में बनाया गया था। पनैमेक्स/LR1 श्रेणी का यह पोत लगभग 228.6 मीटर लंबा और 32.57 मीटर चौड़ा है, जिसकी डेडवेट क्षमता लगभग 73,970 मीट्रिक टन है। इसका IMO नंबर 9327009 और MMSI नंबर 538009517 है।
