US-Iran War: अमेरिका- ईरान युद्ध के बीच ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने पहली बार दुनिया के सामने उनके संदेश दिया। उनके संदेश को गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्ट्रेट ऑर्फ होर्मुज बंद रहेगा।
वहीं, उन्होंने कहा कि खाड़ी अरब पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे। ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने खाड़ी देशों से अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यूएस बेस पर हमला किया जाएगा। बच्चे की हत्या का बदला लेंगे। इलाके के सभी यूएस बेस बंद कर दिया जाएगा।
हम यूएस बेस को बनाएंगे निशाना: ईरान के सुप्रीम लीडर
ईरान द्वारा पड़ोसी देशों पर किए हमले को लेकर भी खामेनेई ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ईरान ने सिर्फ अमेरिकी एयर बेस को ही निशाना बनाया है। वहीं, आगे भी क्षेत्र में मौजूद सभी एयर बेस पर हमला करेंगे।
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि हम शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। होर्मुज स्ट्रेट अभी भी बंद रहना चाहिए। हम आपके शहीदों, खासकर मिनाब के शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। इस इलाके में सभी यूएस बेस तुरंत बंद कर देने चाहिए, और उन बेस पर हमला किया जाएगा।
जितना भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई लेंगे: खामेनेई
उन्होंने आगे कहा कि हम किसी भी हालत में जितना भी नुकसान हुआ है उसकी पूरी भरपाई लेंगे। अगर वे मना करते हैं, तो हम उनकी संपत्ति में से उतना हिस्सा ले लेंगे जितना हमें सही लगेगा; और अगर यह मुमकिन नहीं हुआ, तो हम उनकी उतनी ही संपत्ति नष्ट कर देंगे।
खामेनेई ने अपने पिता को किया याद
खामेनेई ने कहा कि मेरे लिए उस पद की जिम्मेदारी संभालना बेहद कठिन है, जिस पर पहले दो महान नेता, इमाम खुमैनी (रूहुल्लाह खुमैनी) और शहीद खामेनेई (अली खमेनेई) आसीन रहे थे। उनकी शहादत के बाद मुझे उनके पार्थिव शरीर को देखने का अवसर मिला, जो मेरे लिए बेहद भावुक क्षण था। ऐसे महान व्यक्तित्व के बाद नेतृत्व की जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं है। इस कमी को केवल ईश्वर की कृपा और देश की जनता के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है।
