दुनिया

क्या ईरान और अमेरिका में जंग? ट्रंप के पत्र के जवाब में भड़के ईरान ने बातचीत से किया इनकार

US-Iran Tension: ईरान के राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि तेहरान ने उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन कि हम बातचीत से नहीं बचते हैं, लेकिन वादों के उल्लंघन के कारण हमारे सामने कुछ मुद्दे हैं।

Image

ईरान ने ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इंकार किया

Photo : Twitter

US-Iran Tension: ईरान के राष्ट्रपति ने रविवार को कहा कि तेहरान ने उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पत्र के जवाब में अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए हाल में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई को पत्र भेजा था। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की टिप्पणी से पहली बार आधिकारिक तौर पर साफ हुआ है कि ईरान ने ट्रंप के पत्र पर किस तरह प्रतिक्रिया दी। इससे यह भी संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। पेजेशकियन ने ओमान के जरिये दी अपनी प्रतिक्रिया में वाशिंगटन के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता की संभावनाएं बरकरार रखी हैं हालांकि, इस तरह की वार्ता बहुत कारगर साबित नहीं हुई हैं क्योंकि ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान उस परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था जो 2018 में विश्व शक्तियों के साथ तेहरान ने किया था।

अमेरिका से प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना को ईरान ने किया खारिज

पेजेशकियन ने कहा कि इस (ट्रंप के पत्र) प्रतिक्रिया में दोनों पक्षों के बीच प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना को खारिज कर दिया गया है, लेकिन इस बात पर जोर दिया गया है कि अप्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता खुला है। पेजेशकियन ने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि हम बातचीत से नहीं बचते हैं, लेकिन वादों के उल्लंघन के कारण हमारे सामने कुछ मुद्दे हैं। उन्हें (अमेरिका) यह साबित करना होगा कि वे विश्वास बहाली कर सकते हैं। व्हाइट हाउस ने इन टिप्पणियों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article