दुनिया

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप का बड़ा प्रहार, स्कूल-चर्च पर एजेंसियों की रेड, बड़ी संख्या में पकड़े जा रहे घुसपैठिए

US crackdown on illegal immigration : अमेरिका के अवैध अप्रवासियों पर ट्रंप सरकार की एजेंसियां सख्त हो गई हैं। देश भर में जहां भी इनके छिपे होने की आशंका है, एजेंसियां वहां छापे मार रही हैं। इन जगहों से बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं। यहां तक कि स्कूल और चर्च को भी नहीं बख्शा जा रहा है।

Image

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप सख्त हो गए हैं।

US crackdown on illegal Immigration : अमेरिका के अवैध अप्रवासियों पर ट्रंप सरकार की एजेंसियां सख्त हो गई हैं। देश भर में जहां भी इनके छिपे होने की आशंका है, एजेंसियां वहां छापे मार रही हैं। इन जगहों से बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं। यहां तक कि स्कूल और चर्च को भी नहीं बख्शा जा रहा है। कानूनी एजेंसियां इन जगहों पर भी छापे मार रहीहैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी जस्टिस विभाग का कहना है कि अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कई एजेंसियां अभियान चला रही हैं और घुसपैठिए पकड़े जा रहे हैं।

उप राष्ट्रपति ने अभियान को अपना समर्थन दिया

इन अवैध अप्रवासियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का विरोध भी अमेरिका में हो रहा है। इस बीच, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने चर्च, स्कूलों पर कानूनी एजेंसियों के छापे को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करने वालों पर इस कार्रवाई का भारी असर पड़ेगा। वेंस ने धार्मिक इमारतों एवं स्कूलों पर आगे छापे की कार्रवाई से इंकार नहीं किया है।

एक लाख बेड की जरूरत-होमैन

उन्होंने कहा, 'यदि आपके यहां एक ऐसा व्यक्ति है जो किसी अपराध के लिए दोषी है तो इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वह अवैध प्रवासी है। आम लोगों की सुरक्षा के लिए आपको उस व्यक्ति को पकड़ना ही होता है। घुसपैठियों को पकड़ना कोई अनूठी बात नहीं है।' ट्रंप प्रशासन के एक अन्य अधिकारी टॉम होमैन ने कहा है कि देश भर में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस व्यापक अभियान को देखते हुए अधिकारियों को कम से कम 1 लाख बेड की जरूरत है। होमैन ने कहा है कि इस अभियान के लिए धन की जरूरत है। उन्होंने यूएस कांग्रेस को इसके लिए तुरंत फंड जारी करने के लिए कहा है।

घुसपैठियों को निकालने का वादा

चुनाव के दौरान ट्रंप ने वादा किया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद वह घुसपैठियों से अमेरिका को मुक्त करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद वह अपने वादे के अनुरूप बढ़ रहे हैं। अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निकालने के लिए यूएस कांग्रेस ने पिछले दिनों एक विधेयक को मंजूरी दी। इसके बाद इस अभियान में और तेजी आ गई है। हालांकि, इस कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि इन अवैध अप्रवासियों में कई अपराधी भी हैं जिनसे अमेरिकी लोगों को खतरा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article