दुनिया

अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी, अब कैलिफोर्निया में तीन लोगों की हुई हत्या; पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा

US Firing: अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला कैलिफोर्निया का है, जहां पर एक घर में घुसकर हमलावर ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Image

अमेरिकी पुलिस विभाग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्यों की हत्या? नहीं मिली कोई जानकारी।
  • पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
  • मामले की जांच में जुटी पुलिस।

US Firing: कैलिफोर्निया में बुधवार की रात एक घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि, यह गोलीबारी क्यों हुई इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। अलामेडा पुलिस विभाग (APD) ने भी कुछ नहीं बताया है।

क्या है पूरा मामला?

एपीडी ने 'फेसबुक' पर जारी एक बयान में कहा कि उसे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके पड़ोसी को अलामेडा शहर के किट्टी हॉक रोड के 400 ब्लॉक में गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंचे अलामेडा पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित का पता लगाया। घर में नाबालिगों समेत परिवार के अन्य सदस्य भी गोली लगने से घायल मिले।

जांच में जुटी पुलिस

बकौल पुलिस, एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने गोलीबारी का कारण नहीं बताया है। पुलिस ने कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि तीन पीड़ितों की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों का स्थानीय अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस ने कहा कि आम लोगों को खतरे से संबंधित कोई सूचना नहीं है। जांच जारी है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article