दुनिया

US Presidential Elections: ट्रंप या कमला हैरिस... कौन बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति? शुरू हुआ मतदान, कब आएगा चुनावी परिणाम?

US Presidential Elections: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के छोटे से शहर के छह पंजीकृत मतदाताओं ने दशकों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए आधी रात को अपने वोट डाले। कड़ी सुरक्षा के बीच, देश भर में अधिकांश मतदान केंद्रों पर मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) तक मतदान होगा।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

Photo : AP

US Presidential Elections: अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। न्यू हैम्पशायर के डिक्सविले नॉच में मतदाता मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) जल्दी मतदान करने गए, जिससे वोटिंग की आधिकारिक शुरुआत हो गई।

उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के छोटे से शहर के छह पंजीकृत मतदाताओं ने दशकों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए आधी रात को अपने वोट डाले। कड़ी सुरक्षा के बीच, देश भर में अधिकांश मतदान केंद्रों पर मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) तक मतदान होगा।

करोड़ों मतदाता कर चुके हैं मतदान

देशभर में करोड़ों मतदाता प्री पोल वोटिंग के तहत पहले ही मतदान कर चुके हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा की चुनाव प्रयोगशाला के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार रात तक 82 मिलियन से अधिक मतदाता पहले ही मतदान कर चुके थे।

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा मंगलवार को मतदान समाप्त होने के कुछ ही घंटों बाद बुधवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) तक आ सकता है या इसमें दिन, सप्ताह और, जैसा कि एक मामले में हुआ, एक महीना लग सकता है।

जब ट्रंप ने जीता था चुनाव

2016 में मतदान 8 नवंबर की शाम को बंद हो गया और रात 2:30 बजे तक सब क्लीयर हो गया। 9 नवंबर को ट्रंप ने बैटलग्राउंड स्टेट विस्कॉन्सिन और उसके 10 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को जीतकर '270' इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की जादुई संख्या को पार कर लिया। पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पांच मिनट बाद उन्हें बधाई देने के लिए फोन किया।

आखिरी चुनाव का क्या था हाल?

हालांकि, 2020 में नतीजे आने में बहुत समय लगा। मतदान 3 नवंबर की शाम को समाप्त हो गया था, लेकिन जब जो बाइडेन को पेंसिल्वेनिया में 19 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने के लिए 7 नवंबर तक इंतजार करना पड़ा। सबसे देरी से नतीजे 2000 के चुनाव में आए। देश को अपने अगले राष्ट्रपति, जॉर्ज डब्ल्यू बुश के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मतदान 7 नवंबर को समाप्त हुआ और राज्य का परिणाम 12 दिसंबर सामने आया।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article