दुनिया

अमेरिका और चीन के बीच TikTok को लेकर हुआ समझौता, अब ट्रंप करेंगे शी जिनपिंग से बात

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट पर अपने एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच बैठक अच्छी रही और उस एक 'खास कंपनी' के संबंध में सौदा हो गया है, जिसे हमारे देश के युवा बहुत हद तक बचाना चाहते थे।

Image

अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक पर मसौदा समझौता हुआ (Photo- AP)

TikTok in USA: अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने स्पेन में सप्ताहांत व्यापार वार्ता के बाद कहा कि लोकप्रिय सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) के स्वामित्व के लिए चीन और अमेरिका के बीच एक मसौदा समझौता हो गया है।

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मैड्रिड में व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर के समापन के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेसेन्ट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी प्रधानमंत्री शी चिनफिंग शुक्रवार को इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सौदे का उद्देश्य अमेरिकी स्वामित्व में बदलाव होगा।

सहमति बन गई है...

बेसेंट ने कहा, 'हम सौदे की व्यावसायिक शर्तों पर बात नहीं करेंगे। यह दो निजी पक्षों के बीच है। लेकिन व्यावसायिक शर्तों पर सहमति बन गई है।'

इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट पर अपने एक पोस्ट में कहा था कि अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच बैठक अच्छी रही और उस एक 'खास कंपनी' के संबंध में सौदा हो गया है, जिसे हमारे देश के युवा बहुत हद तक बचाना चाहते थे।

स्पेन में व्यापार और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए चल रही बैठक

बता दें कि चीनी और अमेरिकी राजनयिक इस हफ्ते स्पेन में व्यापार और अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक कर रहे हैं। अमेरिका की ओर से चीन के साथ व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर का नेतृत्व कर रहे बेसेंट ने कहा था कि टिकटॉक उन विषयों में से एक है जिन पर चर्चा होने की संभावना है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article