दुनिया

US-Canada Trade Crisis: ट्रेड डील पर टूटी बात, अमेरिका लगाएगा 50% टैरिफ; कनाडा देगा ‘डॉलर के बदले डॉलर’ जवाब

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत टूट गई है। दोनों देशों के बीच नए समझौते पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद अमेरिका ने कनाडा पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जवाब में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी सामान पर ‘डॉलर के बदले डॉलर’ के आधार पर जवाबी टैरिफ लगाने का संकेत दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव से द्विपक्षीय संबंधों और कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

Image

अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत बेनतीजा रही। AP

Photo : AP

US-Canada Trade Deal Crisis: अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत बेनतीजा रही। नए समझौतों पर दोनों देशों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद अमेरिका ने कनाडा पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का मन बना लिया है।

वहीं, कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी अमेरिका पर टैरिफ लगाने के संकेत दिया है। मार्क कार्नी ने कहा है कि अपने कर्मचारियों और कारोबारों की सुरक्षा के लिए कनाडा इन टैरिफ का डॉलर के बदले डॉलर के हिसाब से जवाब देगा।

क्यों नहीं बन पाई बात?

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने शुक्रवार आधी रात को अमेरिका की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कनाडा ने हफ्ते की शुरुआत में तय शर्तों के आधार पर समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया। ग्रीर के मुताबिक अमेरिका ने कनाडा को अपने बाजार में किसी भी बड़े निर्यातक देश की तुलना में सबसे बेहतर शर्तें ऑफर की थीं लेकिन, कनाडा ने नई मांगें रखी और अपने पुराने वादों से पीछे हट गया।

मार्क कार्नी ने क्या दी जानकारी?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका ने बातचीत के अंतिम क्षणों में जो शर्तें रखी वो पूरी तरह अनुचित और कनाडा को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली थी। मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन के इस रवैये ने किसी भी द्विपक्षीय समझौते की विश्वसनीयता पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने डॉलर टू डॉलर डील होने की मांग भी कही है।

कार्नी ने कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में कनाडाई श्रमिकों और व्यवसायों के लिए अतिरिक्त सहायता की घोषणा करेगी और वह अमेरिकी वस्तुओं पर "डॉलर के बदले डॉलर" के बराबर पारस्परिक शुल्क लगाएंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article