दुनिया

'अनिश्चितकाल तक ईरान की घेराबंदी जारी रख सकते हैं', नेवल ब्लॉकेड पर हेगसेथ का बड़ा बयान

यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर 'पूरी तरह नियंत्रण' है और ईरान के साथ रणनीतिक जलमार्ग को फिर से खोलने को लेकर बातचीत अटकी होने के बीच अमेरिका इसे 'बनाए रखेगा'।

Image

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ।

Photo : ANI

Pete Hegseth : ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान दिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिका जब तक चाहे ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रख सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पनामा सिटी में मीडिया से बातचती में अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि इलाके में अपने पोतों की जगह बदलते हुए अमेरिका अपना नौसैनिक नाकेबंद जारी रख सकता है।

होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण-ट्रंप

यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर 'पूरी तरह नियंत्रण' है और ईरान के साथ रणनीतिक जलमार्ग को फिर से खोलने को लेकर बातचीत अटकी होने के बीच अमेरिका इसे 'बनाए रखेगा'। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, 'अमेरिका का होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूरी तरह नियंत्रण है। मुझे लगता है कि हम इसे बनाए रखेंगे! हमारी नौसैनिक नाकेबंदी को हर कोई ‘स्टील की दीवार’ कह रहा है और ईरान इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।'

'ईरान केवल बात करता है, कार्रवाई नहीं'

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान का सैन्य ढांचा बुरी तरह कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत 'अल्लाह की स्तुति हो!' जैसे शब्दों के साथ किया। उन्होंने कहा, 'उनके पास सिर्फ फेक न्यूज और 300 प्रतिशत महंगाई है और यह बदतर होती जा रही है! ईरान सिर्फ बातें करता है और कोई कार्रवाई नहीं करता। अब वह मध्य पूर्व का दबंग नहीं रहा। अल्लाह की स्तुति हो!' हालांकि, ट्रंप के इन दावों के तुरंत बाद ईरान ने उन्हें खारिज कर दिया। तेहरान ने कहा कि रणनीतिक जलमार्ग अभी भी बंद है और तब तक नहीं खोला जाएगा, जब तक उसकी शर्तों को स्वीकार नहीं किया जाता।

एयरक्राफ्ट करियर जॉर्ज वाशिंगटन मध्य पूर्व की ओर रवाना

पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप के दावे और अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार यह कहने से कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब बंद नहीं है, जमीनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। ईरान और अमेरिका में नए सिरे से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इलाके में अपना दूसरा एयरक्राफ्ट करियर जॉर्ज वाशिंगटन को रवाना किया है। यह कदम इलाके में पहले से तैनात यूएसएस अब्राहम लिंकन में आपूर्ति एवं उस पर तैनात नौसैनिकों के मानसिक स्वास्थ्य का मामला तूल पकड़ने के बाद उठाया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article