दुनिया

खर्ग द्वीप पर हमले को ट्रंप ने बताया मध्य पूर्व के इतिहास की सबसे भीषण बमबारी, शेयर किया Video

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगाह करते हुए कहा कि अब आगे ईरान के ऊर्जा संरचना एवं ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंक्षी पीट हेगसेठ ने कहा था कि 'ईरान पर आज यूएस बहुत भीषण हमला करेगा।' हमले के बाद ट्रंप ने कहा, 'यह हमला मध्य पूर्व के सबसे ताकतवर सैन्य अभियानों में से एक था।'

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

Donald Trump: ईरान के रणनीतिक रूप से अहम खर्ग द्वीप पर हुए हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि इस द्वीप पर ईरान के प्रत्येक सैन्य अड्डे को तबाह कर दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगाह करते हुए कहा कि अब आगे ईरान के ऊर्जा संरचना एवं ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है। इससे पहले अमेरिका के रक्षा मंक्षी पीट हेगसेठ ने कहा था कि 'ईरान पर आज यूएस बहुत भीषण हमला करेगा।' हमले के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, 'यह हमला मध्य पूर्व के सबसे ताकतवर सैन्य अभियानों में से एक था।'

...तो अगला निशाना तेल का बुनियादा ढांचा

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, 'कुछ ही क्षण पहले, मेरे निर्देश पर, संयुक्त राज्य केंद्रीय कमान ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी अभियानों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के प्रमुख ठिकाने खार्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह नष्ट कर दिया। हमारे हथियार दुनिया में अब तक के सबसे शक्तिशाली और उन्नत हैं, लेकिन शालीनता के कारण मैंने द्वीप के तेल बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का निर्णय नहीं लिया है। हालांकि, यदि ईरान या कोई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो मैं तुरंत इस निर्णय पर पुनर्विचार करूंगा।'

ईरान अपनी रक्षा नहीं कर सकता-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 'अपने पहले कार्यकाल में और अभी भी, मैंने हमारी सेना को फिर से खड़ा किया और उसे दुनिया की सबसे घातक, सबसे शक्तिशाली और सबसे प्रभावी सैन्य शक्ति बना दिया। ईरान के पास ऐसी कोई क्षमता नहीं है कि वह किसी भी चीज की रक्षा कर सके जिसे हम निशाना बनाना चाहें, वे इसके खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा, और न ही उसे संयुक्त राज्य अमेरिका, मध्य पूर्व या दुनिया के किसी भी हिस्से को धमकी देने की क्षमता मिलेगी। ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े सभी लोगों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ बचा है उसे बचाने की कोशिश करें, जो अब बहुत कम रह गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article