दुनिया

Myanmar News: अफगानिस्तान को पीछे छोड़ दुनिया का शीर्ष अफीम उत्पादक देश बना म्यांमार

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2023, 03:28 PM IST

Myanmar Opium News : तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान में अफीम के उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यूएनओडीसी ने पिछले महीने कहा था कि तालिबान के प्रतिबंध के कारण अफीम पोस्ता की खेती में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Image

म्यांमार में अफीम की खेती में उछाल।

Photo : AP

Myanmar News : संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक गृह युद्ध से प्रभावित म्यामार अफगानिस्तान को पीछे छोड़कर दुनिया का शीर्ष अफीम उत्पादक देश बन गया। मादक पदार्थ और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) ने अपने "दक्षिण-पूर्व एशिया अफीम सर्वेक्षण 2023" में कहा कि दक्षिणपूर्व एशियाई देश का अफीम उत्पादन अफगानिस्तान से भी अधिक है।

अफीम पोस्ता की खेती में 95 प्रतिशत की गिरावट

तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान में अफीम के उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यूएनओडीसी ने पिछले महीने कहा था कि तालिबान के प्रतिबंध के कारण अफीम पोस्ता की खेती में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है।

यूएनओडीसी की ताजा रिपोर्ट

यूएनओडीसी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से 2023 के बीच म्यांमार में अफीम की खेती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भूमि की अनुमानित मात्रा 18 प्रतिशत से बढ़कर 47,100 हेक्टेयर (116,400 एकड़) हो गई।

इसलिए अफीम उत्पादन में हुई वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक, अफीम की अनुमानित उपज 16 फीसदी बढ़कर 22.9 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो गई है, जो 2022 में स्थापित पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। म्यांमार में हिंसक राजनीतिक उथल-पुथल ने अफीम उत्पादन की वृद्धि में योगदान दिया है।

End of Article