दुनिया

सिख महिला को मुस्लिम समझ लिया था...ब्रिटेन में आरोपी ने कबूला जुर्म, दी रेप पर सफाई

UK Man Confesses to Rape of Sikh Woman: आरोपी ने महिला का बस स्टॉप से पीछा किया और उसके घर में घुसकर हमला किया। 25 अक्टूबर को हुई इस घटना के दौरान आरोपी ने महिला को गलत तरीके से मुस्लिम समझते हुए उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

Image

सिख महिला को मुस्लिम समझ लिया था...ब्रिटेन में आरोपी ने कबूला जुर्म, बताई रेप करने की गंदी सच्चाई

Sikh Woman Rape Case: ब्रिटेन में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने सिख महिला से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को अदालत में दोष स्वीकार कर लिया। आरोपी जॉन अश्बाय पर बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसने वॉल्सॉल में एक सिख महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में यह स्वीकारोक्ति की।

पिछले साल अक्टूबर में हुई इस घटना के कुछ दिनों बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी ने शुरू में यौन उत्पीड़न, गला घोंटने, नस्लीय शारीरिक हमले और लूट के आरोपों से इनकार किया था।

'मुस्लिम समझते हुए...'

सुनवाई के दौरान जूरी को बताया गया कि आरोपी ने महिला का बस स्टॉप से पीछा किया और उसके घर में घुसकर हमला किया। 25 अक्टूबर को हुई इस घटना के दौरान आरोपी ने महिला को गलत तरीके से मुस्लिम समझते हुए उस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि करीब 20 वर्षीय पीड़िता ने बाथरूम का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी जबरन अंदर घुस आया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि वह उसी बस में सवार था और फिर उसका पीछा करता हुआ घर तक पहुंचा।

अदालत को बताया गया कि बाहर से आई किसी आवाज से घबराकर वह मौके से भाग गया और जाते समय पीड़िता के आभूषण और मोबाइल फोन भी ले गया।

पुलिस ने की बैठक

पीड़िता ने तुरंत अलार्म बजाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ दिनों बाद शिनाख्त परेड में उसने आरोपी की पहचान की। स्थानीय पुलिस अधिकारी फिल डोल्बी ने कहा था कि इस घटना से समुदाय में भय और चिंता पैदा हुई है और पुलिस ने स्थानीय धार्मिक संस्थानों व समुदाय के नेताओं के साथ महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की है।

सुनवाई के दौरान, अदालत में सिख समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा गुस्सा जाहिर करने के बाद न्यायाधीश ने मामले में सुनवाई को शुक्रवार तक स्थगित कर दिया, जब आरोपी को सजा सुनाई जानी है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article