दुनिया

Super Typhoon Ragasa: सबसे शक्तिशाली साइक्लोन ने मचाई हांगकांग व दक्षिणी चीन में तबाही, ताइवान में 14 की मौत, भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

रागासा सोमवार को उत्तरी फिलीपींस और मंगलवार को ताइवान से गुजरा था। ताइवान में 14 और फिलीपींस में 3 लोगों की मौत हो गई। इधर तेज हवाओं की वजह से हांगकांग के लोग सुबह-सुबह जाग गए और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर किचन के वेंटिलेशन पंखे के उड़ जाने और क्रेन के हिलने जैसे दृश्य शेयर किए।

Image

हांगकांग व दक्षिणी चीन में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त। Photo- AP

TYPHOON RAGASA: कई सालों में आया सबसे शक्तिशाली तूफान, रागासा (RAGASA) ने ताइवान और फिलीपींस में भारी तबाही मचाने के बाद बुधवार तड़के हांगकांग के समुद्र तट पर ऊंची लहरें उठाईं और दक्षिणी चीन के तटीय इलाकों में जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी। इस साल दुनिया का सबसे शक्तिशाली ट्रॉपिकल साइक्लोन सुपर टाइफून रागासा ने तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ हांगकांग पर खतरनाक दस्तक दी। शहर में सब कुछ बंद हो गया और 700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।

अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने का निर्देश दिया, जिसके कारण सड़कें सुनसान हो गईं। 200 किमी/घंटा (124 मील प्रति घंटा) की रफ्तार वाली हवाओं को पैदा करने वाला रागासा अगले कुछ घंटों में शहर के सबसे करीब होगा।

ताइवान में कई लोगों की मौत

वहीं,रागासा सोमवार को उत्तरी फिलीपींस और मंगलवार को ताइवान से गुजरा था। ताइवान में 14 और फिलीपींस में 3 लोगों की मौत हो गई। इधर तेज हवाओं की वजह से हांगकांग के लोग सुबह-सुबह जाग गए और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर किचन के वेंटिलेशन पंखे के उड़ जाने और क्रेन के हिलने जैसे दृश्य शेयर किए।

स्कूल, फैक्ट्रियां और परिवहन सेवाएं बंद

तेज हवाओं ने पैदल चलने के लिए बनाए गए पुल की छत का कुछ हिस्सा उड़ा दिया। शहर में पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। लगभग 13 घायल लोगों का अस्पतालों में इलाज किया गया। सरकारी चैनल CCTV ने बताया कि दक्षिणी चीन की आर्थिक ताकत गुआंगडोंग प्रांत में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि सुपर टाइफून बुधवार दोपहर और शाम के बीच ताईशान और झांजियांग शहरों के बीच तटीय इलाके में पहुंचेगा। लगभग एक दर्जन शहरों में स्कूल, फैक्ट्रियां और परिवहन सेवाएं बंद कर दी गईं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article