दुनिया

इटली में सनसनीखेज वारदात, गुरुद्वारे से निकलते समय दो भारतीयों की गोली मारकर हत्या

Italy News: मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। हमलावर इन लोगों के पास पहुंचा, उसने गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर फरार हो गया।

Image

इटली में दो सिखों की गोली मारकर हत्या(File photo)

Photo : PTI

Tow Indians Shot Dead in Italy: इटली में बर्गामो प्रांत के कोवो में दो भारतीयों की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे एक गुरुद्वारे से बाहर निकल रहे थे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। यह गुरुद्वारा एक गोदाम में था जिसका इस्तेमाल पूजा स्थल के रूप में किया जा रहा था। ला सिसिलिया अखबार के अनुसार, यह हमला शुक्रवार को मध्य रात्रि से कुछ देर पहले शहर के औद्योगिक क्षेत्र में गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के सामने स्थित चौक में हुआ।

मृतकों की पहचान कोवो निवासी 48 वर्षीय रागिंदर सिंह और एग्नाडेलो निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। अखबार की खबर के अनुसार, हमलावर कथित तौर पर इन लोगों के पास पहुंचा, उसने गोलियां चलाईं और फिर कार में बैठकर फरार हो गया। खबर में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अचानक झड़प के बाद हत्या किए जाने की संभावना को खारिज किया गया है।

घटनास्थल से लगभग 10 कारतूस बरामद किए गए हैं और अधिकारी सुनियोजित हत्या की संभावना को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। खबर के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि गोली चलाने वाला एक भारतीय था जो अक्सर गुरुद्वारे में आता-जाता था। उसने बताया कि गोलियां एक अन्य तीसरे व्यक्ति को भी छूकर निकल गईं।

अधिकारियों ने इस संभावना की जांच शुरू कर दी है कि ये दोनों हत्याएं किसी सुनियोजित साजिश का नतीजा हो सकती हैं। घटनास्थल से लगभग 10 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पत्रकारों से बात करने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, गोली चलाने वाला एक भारतीय था जो अक्सर गुरुद्वारे में आता था। उसी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक तीसरे व्यक्ति को भी गोली छूकर निकल गई। शनिवार को पास ही में स्थानीय संस्थाओं की भागीदारी के साथ वैशाखी का एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया जाना था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article