दुनिया

Turkey Earthquake Death Toll: अबतक 21848 की मौत, 80104 घायल; एक भारतीय की भी मिली लाश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2023, 08:01 PM IST

Turkey Earthquake Death Toll: तुर्की-सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 21,000 को पार कर गई है। हजारों अभी भी लापता हैं। सोमवार की दोपहर में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप और कई बड़े झटकों के बाद कहारनमारस, हटाई, ग़ज़ियांटेप और नूरदागी में बहुमंजिला इमारतें, घर, मॉल और कार्यालय सब धूल और मलबे में तब्दील हो गए हैं।

Turkey Earthquake Death Toll: तुर्की में सोमवार को आए जबरदस्त भूकंप ने 21 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं 80 हजार से ज्यादा लोग अभी भी लापता है। इस भूकंप में एक भारतीय नागरिक की भी मौत हो गई है। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,848 हो गई, जबकि 80,104 लोग घायल हुए हैं।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश

इस शक्तिशाली भूकंप के बाद अभी भी हजारों लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिनमें से कई लोगों को बचाया गया है। आज भी बचाव कार्य के दौरान मलबे के नीचे फंसे कई लोगों को बचाया गया, जिसमें एक 10 वर्षीय लड़के को उसकी मां के साथ 90 घंटे के बाद हटाय प्रांत के समंदाग जिले में बचाया गया।वहीं एक अन्य जगह पर 122 घंटे तक फंसे रहने के बाद दो महिलाओं को मलबे से जीवित निकाला गया।

एक भारतीय की मौत

मलत्या के एक होटल के मलबे से शनिवार को एक भारतीय नागरिक का शव बरामद किया गया। तुर्की में भारतीय दूतावास ने बताया कि विजय कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले एक भारतीय नागरिक का शव तुर्की में भूकंपों के आने के कुछ दिनों बाद मिला है। विजय कुमार बिजनस टूर पर तुर्की आए थे।

कितना शक्तिशाली था भूकंप

पहला भूकंप, सीरियाई सीमा के करीब गजियांटेप के पास आया था, जिसे रिक्टर स्केल पर 7.8 मापा गया था। दूसरा झटका नौ घंटे बाद आया और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई। इस शक्तिशाली भूकंप ने तुर्की और सीरिया दोनों देशों में तबाही मचाई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article