दुनिया

तुर्की और सीरिया में तबाही के बीच जिंदगी की उम्मीद, ये तस्वीरें बयां कर रहीं बहुत कुछ, VIDEO

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 11, 2023, 02:11 PM IST

Turkey and Syria Earthquake: तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच चुका है देखिए तुर्की में तबाही की ये तस्वीरें जो अपने आप में बहुत कुछ बयां करती हैं कैसे यहां मौत को मात दे रही है जिंदगी

Turkey Syria Earthquake Update: तुर्की और सीरिया में भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। इन दोनों देशों में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हजार के पार चली गई है। दुनिया भर की राहत एवं बचाव कार्य की टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने एवं मानवीय मदद में जुटी हैं। लेकिन समय जैसे-जैसे बीत रह है वैसे-वैसे मलबे में दबे लोगों के जिंदा बचने की उम्मीद कम होती जा रही है।

भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान तुर्की को उठाना पड़ा है। जान-माल के नुकसान का स्तर इतना बड़ा है कि राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने इसे 'शताब्दी की सबसे बड़ी तबाही' बताया है। गौर हो कि तुर्की में आशियाने ताश के पत्तों की तरह ढह गए, शहर कब्रिस्तान बन गए। जब तक धरती का गुस्सा शांत हुआ तो पीछे बस मौत, मातम और मलबा ही बचा था।

रिपोर्टों में कहा गया है कि केवल तुर्की में साढ़े छह हजार से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो गई हैं, भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्की में दुनिया की सबसे पहली मदद भेजी, भारतीय मदद की तारीफ तुर्की ने की है वहीं भूकंप ने बता दिया है कि अगर प्रकृति से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो कहीं भी तबाही मच सकती है।

Turkey Earthquake

Turkey Earthquake

कमजोर नहीं पड़ा है रेस्क्यू टीमों का हौसला

रेस्क्यू टीमों का हौसला कमजोर नहीं पड़ा है। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों को मलबों से लोगों को जिंदा एवं सुरक्षित निकालने में कामयाबी भी मिल रही है। कई जगहों पर बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौत को मात देकर उठ खड़े हुए हैं।

विनाशलीला का दर्द पीड़ितों की आंखों में झलक रहा है

भूकंप की विनाशलीला का दर्द पीड़ितों की आंखों में झलक रहा है। अपनों के खोने और बेघर हो जाने की पीड़ा से लोग कराह रहे हैं। कुदरत के इस कहर का सामना लोगों को ऐसे समय करना पड़ा है जब दोनों देशों में भीषण ठंड पड़ रही है। बेघर हुए लोगों के पास रहने के लिए कोई उचित ठिकाना नहीं है। कंबल में लिपटे हुए लोगों को आग जलाकर सर्दी भगाते देखा गया है। तुर्की के मारस में लोग एक बैंक में शरण लिए हैं। अपनी निजता बनाए रखने के लिए खिड़की पर शीट लगाई है। कुछ लोगों ने सड़क किनारे खुले मैदान में मेक शिफ्ट टेंट लगाया है।

Turkey and Syria Earthquake

Turkey and Syria Earthquake

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article