दुनिया

अमेरिका के कई हिस्सों पर सुनामी का खतरा! कैलिफोर्निया में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया परामर्श

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास हाल ही में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी खतरे की निगरानी शुरू कर दी है। कैलिफोर्निया, अमेरिका के पश्चिमी तट के अन्य राज्यों और हवाई में रह रहे भारतीय नागरिकों को कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Image

रूस के कमचटका प्रायद्वीप में आया 8.7 तीव्रता का भूकंप। तस्वीर-AP

Photo : AP

Kamchatka Earthquake: रूस के कमचटका प्रायद्वीप में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद इलाके में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। रूस से लेकर अमेरिका तक इसकी चेतावनी जारी की गई है। सुनामी के खतरे को देखते हुए कैलिफोर्निया स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी तटीय राज्यों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी लोगों से सवाधान एवं सतर्क रहने के लिए कहा है।

रूस के कमचटका में आया 8.7 तीव्रता का भूकंप

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास हाल ही में आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद संभावित सुनामी खतरे की निगरानी शुरू कर दी है। कैलिफोर्निया, अमेरिका के पश्चिमी तट के अन्य राज्यों और हवाई में रह रहे भारतीय नागरिकों को निम्नलिखित कदम उठाने की सलाह दी गई है-

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जारी किया परामर्श

अमेरिकी अधिकारियों, स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसियों और यूएस सुनामी चेतावनी केंद्रों द्वारा जारी अलर्ट पर नजर रखने और निर्देश का पालन करने और अलर्ट जारी होने पर ऊंचाई वाले स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। तटीय क्षेत्रों से दूर रहने, आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और अपने उपकरणों को चार्ज रखने के लिए कहा गया है। महावाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर +1-415-483-6629 भी जारी किया है।

ट्रंप ने लोगों से सतर्क रहने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक ट्वीट में कहा कि हवाई में रहने वाले लोगों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और अमेरिका के प्रशांत तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की निगरानी (वॉच) जारी है। जापान भी इस रास्ते में है।

19 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप का केंद्र

यूएस जिओलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया है कि मंगलवार को रूस के पूर्वी तटीय क्षेत्र में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यूएसजीएस के मुताबिक़, भूकंप का केंद्र कमचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 136 किलोमीटर पूर्व, 19 किलोमीटर की गहराई में था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article