दुनिया

'तूफान से पहले की शांति...', ईरान के खिलाफ ट्रंप के नए पोस्टर से युद्ध का बढ़ा खतरा; अब क्या करेगा तेहरान

US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रहस्यमयी पोस्ट ने एक बार फिर युद्ध की आशंकाओं को जन्म दे दिया। उन्होंने एआई निर्मित एक पोस्टर जारी किया, जिसमें वह नौसैनिक जहाज में नजर आ रहे हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : ANI

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रहस्यमयी पोस्ट ने एक बार फिर युद्ध की आशंकाओं को जन्म दे दिया। ट्रंप ने अपने हालिया पोस्ट में एक एआई निर्मित पोस्टर साझा करते हुए कहा- It Was The Calm Before The Storm।

यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आया जब होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अमेरिका-ईरान रिश्ते एक बार फिर बेहद नाजुक दौर में पहुंच गए हैं।

मेक अमेरिका ग्रेट अगेन

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ' पर एआई निर्मित पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में ट्रंप 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (Make America Great Again) वाली कैप पहले नौसेना के एक जहाज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप के साथ एक वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी भी मौजूद है। तस्वीर में तूफानी मौसम, कड़कड़ाती हुई बिजली और पीछे ईरानी झंडे वाले युद्धपोत दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह पोस्ट और अधिक चर्चा में आ गई।

Trump Poster

ट्रंप ने शेयर किया एआई निर्मित पोस्टर

द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की यह पोस्ट ऐसे समय पर आई जब व्हाइट हाउस तेहरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि वरिष्ठ अधिकारी नई सैन्य रणनीतियों का खाका तैयार कर रहे हैं, जिन्हें कूटनीतिक बातचीत पूरी तरह विफल होने की स्थिति में लागू किया जा सकता है।

ट्रंप ने तेहरान के प्रस्ताव को किया खारिज

इससे पहले, ट्रंप ने ईरान के हालिया प्रस्ताव को खारिज कर दिया। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ''अगर मुझे पहला वाक्य पसंद नहीं आता, तो मैं उसे फेंक देता हूं।'' इस बीच, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को फिर से सक्रिय करने की संभावित तैयारी पूरी कर ली है। यह सैन्य अभियान पिछले माह ट्रंप द्वारा अचानक सीजफायर घोषित किए जाने के बाद रोका गया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article