Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। ट्रंप का कहना है कि यह अखबार दशकों से उनके बार में रिपोर्ट प्रकाशित करता आया है, इनमें दिवंगत सेक्स उत्पीड़क जेफ्री एपस्टीन के साथ उनके संबंध की रिपोर्ट्स भी शामिल है।
कई लेखों और एक किताब का जिक्र
फ्लोरिडा स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर मुकदमे में अखबार के दो पत्रकारों द्वारा लिखे गए और 2024 के चुनाव से पहले प्रकाशित कई लेखों और एक किताब का जिक्र है। इसमें कहा गया है कि ये ‘राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मानहानि करने की न्यूयॉर्क टाइम्स की दशकों पुरानी प्रवृत्ति का हिस्सा हैं।’ मुकदमे में कहा गया है, ‘प्रतिवादियों ने ऐसे बयानों को लापरवाही से, बयानों के झूठ होने की जानकारी के साथ, और/या उनकी सच्चाई या झूठ की बेपरवाही से अनदेखी करते हुए प्रकाशित किया।’

मुकदमे में रिपोर्टों का जिक्र किया है।
ट्रंप ने अखबार पर लगाया आरोप
न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार सुबह इस बारे में प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए भेजे गए ईमेल का तत्काल जवाब नहीं दिया। मुकदमे की घोषणा करते हुए ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर उनके बारे में झूठ बोलने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि यह रेडिकल लेफ्ट डेमोक्रेट पार्टी का एक ‘आभासी मुखपत्र’ बन गया है।
अन्य मीडिया संस्थानों पर भी ट्रंप का हमला
ट्रम्प ने अन्य मीडिया संस्थानों पर भी हमला बोला है, जिसमें जुलाई में द वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ 10 अरब अमेरिकी डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर करना भी शामिल है। अखबार ने धनवान फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन के साथ ट्रंप के संबंधों पर एक खबर प्रकाशित की थी।
