Trump New Map On Greenland And Canada: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रूथ सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर ने यूरोपीय देशों के बीच हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, तस्वीर में कनाडा और ग्रीनलैंड को अमेरिकी झंडे के लाल, सफेद और नीले रंगों में दिखाया गया है। बिना कैप्शन वाली इस पोस्ट को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही है।
दरअसल, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप का मानना है कि एक न एक दिन इस देश को रूस या चीन अपने कब्जे में ले लेगें और वो ऐसा होने नहीं देंगे। अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीनलैंड यूएस का हिस्सा बने।

ट्रंप ने अमेरिकी झंडे के साथ एक तस्वीर शेयर की है।(फोटो सोर्स: truth social)
ट्रंप ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रंप, यूरोपीय नेताओं को अमेरिका का नया मैप दिखा रहे हैं। यह तस्वीर अगस्त 2025 का संशोधित संस्कण के समय का बताया जा रहा है जब रूस- यूक्रेन युद्ध की स्थिति को लेकर वो यूरोपीय नेताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। बता दें कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये दोनों तस्वीरें एआई से बनाई गई है।

ट्रंप ने यूरोपीय देशों के साथ नेताओं की बैठक की एक तस्वीर शेयर की।(फोटो सोर्स: Truth Social)
अपनी रक्षा नहीं कर पाएंगे डेनमार्क के लोग: ट्रंप
हाल ही में ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि हमें इसे (ग्रीनलैंड को) लेना ही होगा। उन्हें यह काम करना ही होगा। वो(डेनमार्क) अच्छे लोग हैं, लेकिन वो अपनी रक्षा नहीं कर सकते। मुझे नहीं लगता है कि वो लोग अमेरिका से बहुत ज्यादा विरोध करेंगे। उन्होंने आगे दावा किया कि आर्किटक क्षेत्र में रूस और चीन का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे कॉन्टर करने के लिए ग्रीनलैंड पर अमेरिका का अधिकार होना जरूरी है।
गलती कर रहे हैं ट्रंप: उर्सुला वॉन डेर लेयेन
इसी बीच यूरोपीय संघ की शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष यूरोपीय संघ के सदस्य देशों पर नए शुल्क नहीं लगाने पर सहमति जताई थी।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि ग्रीनलैंड पर ट्रंप द्वारा प्रस्तावित नए शुल्क ‘खासतौर पर लंबे समय से सहयोगी रहे देशों के साथ एक गलती’ हैं। वह ट्रंप की उस घोषणा पर प्रतिक्रिया दे रही थीं कि फरवरी से उन आठ यूरोपीय देशों से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने डेनमार्क के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा करने के ट्रंप के आह्वान के बाद डेनमार्क का समर्थन किया है।
वॉन डेर लेयेन ने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक के दौरान कहा, “यूरोपीय संघ और अमेरिका जुलाई में एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे। राजनीति में भी, जैसे व्यापार में-समझौता मतलब समझौता होता है। और जब मित्र हाथ मिलाते हैं, तो उसका कुछ अर्थ होना चाहिए।” उन्होंने कहा, "हम अमेरिका के लोगों को न केवल अपना सहयोगी बल्कि अपना मित्र भी मानते हैं। और हमें खाई में धकेलने से केवल उन्हीं शत्रुओं को लाभ होगा जिन्हें हम दोनों रणनीतिक परिदृश्य से बाहर रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
