दुनिया

'हर महीने एक पीस डील करा चुके हैं राष्ट्रपति ट्रंप, अब तो शांति का नोबेल पुरस्कार बनता है', व्हाइट हाउस ने की अवार्ड देने की मांग

व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति पद संभालने और अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने करीब-करीब हर महीने एक शांति समझौता कराया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि बीते छह महीनों में राष्ट्रपति ने दुनिया में छह संघर्षों को खत्म कराया है। इनमें इजरायल और ईरान और भारत एवं पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है।

Image

अब व्हाइट हाउस से उठी ट्रप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग। तस्वीर-AP

Photo : AP

Donald Trump Nobel Peace Prize : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिले इसके लिए व्हाइट हाउस ने भी आधिकारिक मांग कर दी है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति पद संभालने और अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने करीब-करीब हर महीने एक शांति समझौता कराया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि बीते छह महीनों में राष्ट्रपति ने दुनिया में छह संघर्षों को खत्म कराया है। इनमें इजरायल और ईरान और भारत एवं पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है।

ट्रंप ने छह संघर्षों को समाप्त कर दिया है-लेविट

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन ने कहा कि ट्रंप ने छह संघर्षों को समाप्त कर दिया है, जिनमें इजरायल और ईरान, भारत और पाकिस्तान के बीच के विवाद शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था कि राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए।' कैरोलिन ने आगे कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने अब थाईलैंड और कंबोडिया, इजरायल और ईरान, रवांडा और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो, और मिस्र और इथियोपिया के बीच संघर्षों को समाप्त कर दिया है।'

हर महीने औसतन एक समझौता कराया-व्हाइट हाउस

उन्होंने कहा, 'इसका मतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने छह महीने के कार्यकाल में औसतन हर महीने एक शांति समझौता या संघर्षविराम कराया है। अब समय आ गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाए।' ट्रंप ने मई में भारत द्वारा इस्लामाबाद के आतंकी ढांचे के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराने का दावा बार-बार किया है। हालांकि, भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इन दावों को खारिज कर दिया है।

ट्रंप खुद भी पुरस्कार की मांग कर चुके हैं

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ट्रंप ने फिर से कहा है कि विभिन्न वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में उनकी कूटनीतिक कोशिशों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। पिछले महीने, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें शांति पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समेत कई विवादों को सुलझाया है। ट्रंप ने कहा था, 'उन्हें मुझे रवांडा के लिए नोबेल पुरस्कार देना चाहिए, और अगर आप कांगो को देखें, या आप कह सकते हैं सर्बिया, कोसोवो आप बहुत सारे नाम ले सकते हैं। मेरा मतलब है, सबसे बड़ा है भारत और पाकिस्तान।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article