दुनिया

नेवी कमांडर तंगसीरी के बाद अब जनरल इशाकी की मौत, IRGC ने की पुष्टि; ईरान में हलचल

ईरान में एक हमले में शीर्ष सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल जमशेद इशाकी की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि IRGC ने की है। इशाकी ईरान की सशस्त्र सेनाओं के जनरल स्टाफ के प्रमुख सलाहकार और सैन्य बजट के प्रमुख प्रबंधक थे। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हमले में उनके पांच परिजन भी मारे गए।

Image

हमले में ईरानी सेना के शीर्ष अधिकारी की मौत। सांकेतिक तस्वीर (फोटो- AI)

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक हमले में सेना के शीर्ष अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि की है। आईआरजीसी के अनुसार, सेना के ब्रिगेडियर जनरल और चीफ ऑफ द जनरल स्टाफ के सलाहकार जमशेद इशाकी का निधन हो गया है। यह घटना नेवी कमांडर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी की मौत के बाद हुई है। इस हमले में ब्रिगेडियर जनरल के साथ उनके परिवार के पांच सदस्य भी मारे गए हैं।

इशाकी के घर हमले की जांच जारी

अल जजीरा ने आईआरजीसी के हवाले से इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जनरल ने एक टॉप सलाहकार के तौर पर बहुत ही शानदार सेवा दी थी। अधिकारी फिलहाल ब्रिगेडियर जनरल इशाकी के घर पर हुए हमले की जानकारी की जांच कर रहे हैं। आज औपचारिक घोषणा के दौरान एक प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने स्टाफ के एक बहुत बड़े नुकसान का शोक मना रहे हैं।

कौन थे जनरल इशाकी ?

बयान में कहा गया है कि इशाकी उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने 1979 में क्रांति की जीत के बाद से ईरानी शासन की सेवा में अपना जीवन व्यतीत किया, और सशस्त्र बलों की क्षमताओं को मजबूत करने और रक्षा प्रणाली के विकास में योगदान देने में उनकी भूमिका प्रशंसनीय रही।

इशाकी ने ईरान की सशस्त्र सेनाओं के जनरल स्टाफ (AFGS) में बजट और वित्तीय मामलों के प्रमुख के रूप में कार्य किया। इस भूमिका में वे सैन्य वित्त और बजट प्रबंधन, विशेष रूप से रक्षा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए तेल संसाधनों के उपयोग की निगरानी करते थे।

हाल ही में कई ईरानी अधिकारियों की हुई है मौत

यह घटना तब सामने आई है जब कुछ ही समय पहले ईरान के नौसेना कमांडर एडमिरल अलीरेज़ा तंगसीरी की मौत एक हमले में हो चुकी है। इजराइल ने दावा किया था कि तंगसीरी तटीय सुरक्षा तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन पर सटीक हमला किया गया।

इसी महीने ईरान के सुरक्षा ढांचे को कई बड़े झटके लगे। जिनमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई,शक्तिशाली सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी हमलों में मौत हो चुकी है। ऐसे में अब जनरल इशाकी की हत्या को ईरान के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है, जो पहले से जारी हमलों और क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाने वाला है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!