दुनिया

Oil Tanker Seized: अमेरिका ने वेनेजुएला से संबध बताते हुए कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को किया जब्त

Oil Tanker Seized: अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को जब्त किया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस टैंकर का संबंध वेनेजुएला से है।

Image

कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को किया जब्त (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

Oil Tanker Seized:अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में एक और तेल टैंकर को जब्त किया है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस टैंकर का संबंध वेनेजुएला से है। माना जा रहा है कि यह लातिन अमेरिकी देश के तेल भंडार पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अमेरिका द्वारा व्यापक पैमाने पर की जा रही कोशिशों का हिस्सा है।

अमेरिका की गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में बताया, 'मोटर टैंकर वेरोनिका पहले वेनेजुएला के जलक्षेत्र से गुजर चुका था, और वह कैरेबियन में प्रतिबंधित जहाजों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा निर्धारित क्षेत्र का उल्लंघन कर रहा था।'

अमेरिकी तटरक्षक बल की एक सामरिक टीम ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया

अमेरिकी सेना के दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया मंच पर जारी एक पोस्ट में कहा कि मरीन और नौसैनिकों ने विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।हालांकि, नोएम ने सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में बताया था कि पिछली जब्ती कार्रवाई की तरह ही, अमेरिकी तटरक्षक बल की एक सामरिक टीम ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया।

हेलीकॉप्टर एक व्यापारिक जहाज के डेक के ऊपर मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं

नोएम ने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि जहाज पर कब्जा किया जा रहा है। श्वेत-श्याम इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हेलीकॉप्टर एक व्यापारिक जहाज के डेक के ऊपर मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सशस्त्र सैनिक रस्सी के सहारे डेक पर उतर रहे हैं। वेरोनिका छठा टैंकर है जिसे अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के तेल उत्पादों के उत्पादन, शोधन और वैश्विक वितरण को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत जब्त किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article